22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सतेन्द्र कुमार बने देश के सभी आईएएस अधिकारियों के लिए उदाहरण

आईएएस अफसर सतेंद्र कुमार सप्ताह में तीन बार सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने पहुंचते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 1 Nov 2018, 6:10 PM IST

Satendra Kumar becomes an example for all IAS officers in the country

सतेन्द्र कुमार बने देश के सभी आईएएस अधिकारियों के लिए उदाहरण

बरेली। प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सीडीओ सतेंद्र कुमार ने अनूठी पहल शुरू की है। सीडीओ ने बच्चों को पढ़ाने के लिए लोगों से अपील की है इतना ही नहीं वो खुद सप्ताह में तीन बार मनोरंजन सदन के प्राइमरी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने जाते है। सीडीओ की इस मुहीम से अब तक 40 लोग जुड़ चुके है।

IAS officers in the country" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/11/01/cdo2_3656204-m.jpg">

खुद पढ़ाना किया शुरू

2013 बैच के आईएएस अफसर सतेंद्र कुमार बरेली में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात है। मनोरंजन सदन के प्राथमिक विधालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि स्कूल में तैनात शिक्षक छुट्टी पर थे और बच्चों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही पढ़ा रहा था। इस स्कूल में 34 बच्चों का पंजीकरण है जबकि पढ़ने के लिए उस दिन सिर्फ नौ बच्चे ही उपस्थित थे। सीडीओ सतेंद्र कुमार ने जब बच्चों से नाम लिखवाया तो स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों में महज एक बच्चा ही अपना नाम लिख पाया। जिस पर सीडीओ ने खुद ही बच्चों पढ़ाने की ठानी और स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। सीडीओ की पढ़ाई का असर भी दिखने लगा है पहले जो बच्चे अपना नाम नहीं लिख पाते थे अब वही बच्चे हिंदी और अंग्रेजी में अपना नाम लिखने लगे है। सीडीओ सप्ताह में तीन बार कार्यालय जाने से पहले बच्चों को पढ़ाने पहुंचते है।

स्कूल वालंटियर कार्यक्रम हुआ शुरू

सरकारी स्कूल में बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सीडीओ ने स्कूल वालंटियर कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो सप्ताह में कम से कम तीन घंटे सरकारी स्कूल में पढ़ाए इसके साथ ही उन्होंने लोगों से फर्नीचर, एलीईडी स्क्रीन, पुराने लैपटॉप, किताबें आदि देने की भी अपील की है। सीडीओ ने लोगों के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल www.barzari.com की शुरुआत की है। सीडीओ की इस मुहीम से 40 से ज्यादा लोगों ने जुड़ने की इच्छा जताई है।

2013 बैच के है आईएएस

बरेली के सीडीओ सतेंद्र कुमार 2013 बैच के आईएएस अफसर है और वो बिहार के मधुबनी के रहने वाले है। शुरू में उनका दाखिला भी सरकारी प्राइमरी स्कूल में ही हुआ था। सीडीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वालों बच्चों में सीखने की ललक है और बच्चों और उनके माता पिता को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल में पीटीएम का भी आयोजन किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग