22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: समाजवादी पार्टी को एक और झटका, पूर्व प्रदेश सचिव ने छोड़ी पार्टी,अखिलेश के लिए कह दी बड़ी बात

कयास लगाए जा रहे हैं कि रिजवान बरकाती जल्द ही शिवपाल यादव की पार्टी में शामिल होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 1 Nov 2018, 1:54 PM IST

Samajwadi Party's former state secretary resigns from the party

Video: समाजवादी पार्टी को एक और झटका, पूर्व प्रदेश सचिव ने छोड़ी पार्टी

बरेली। शिवपाल यादव की पार्टी बनने के बाद जिले की समाजवादी पार्टी से नेताओं के जाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव रिजवान बरकाती ने समाजवादी पार्टी की सदस्य्ता से इस्तीफा दे दिया है। रिजवान बरकाती राज्य कार्यकारिणी के सदस्य भी रह चुके है। समाजवादी पार्टी में उपेक्षा का शिकार होकर उन्होंने समजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रिजवान बरकाती जल्द ही शिवपाल यादव की पार्टी में शामिल होंगे।

अखिलेश कर रहें अनदेखी

समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देते हुए सपा के पूर्व प्रदेश सचिव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर उपेक्षा का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव संगठन चलाने में माहिर थे लेकिन कुछ चापलूसों के चक्कर में आकर अखिलेश यादव ने अपने चाचा की ही अनदेखी की। अपने पिता को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अब सेक्युलरजिम की परिभाषा भूल गए है। ऐसा लगता है कि वो आरएसएस के एजेंडे पर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।

मुसलमान मजबूर नहीं

रिजवान बरकाती ने कहा कि उन्होंने गुजरात चुनाव में सपा के प्रत्याशियों की हार के बाद अखिलेश यादव को कई बार पत्र लिखा और फोन किया लेकिन उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया। उनका कहना है कि अखिलेश यादव समझते है कि मुसलमान मजबूर और बेसहारा है और वो सपा के अलावा कहीं नहीं जाएगा लेकिन ऐसा नहीं है।

नेताओं के जाने का सिलसिला जारी

समाजवादी पार्टी से नेताओं के जाने के कारण और शिवपाल यादव के नेताओं पर टिप्पणी के कारण समाजवादी पार्टी की जिला और महानगर कार्यकारिणी को भंग किया जा चुका है। अभी नई कार्यकारिणी की घोषणा नहीं की गई है बावजूद इसके समाजवादी पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग