आगरा

मतदान प्रतिशत ने बढ़ाई भाजपा की चिंता

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। मतदान प्रतिशत चौंकाने वाले परिणाम के संकेत दे रहा है।

2 min read
Nov 22, 2017
bjp

आगरा। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। मतदान प्रतिशत चौंकाने वाले परिणाम के संकेत दे रहा है। इस बार नगर निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत काफी कम रहा। यह खास तौर पर भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छे संकेत नहीं माने जा सकते।

कहां कितना रहा मतदान प्रतिशत

ये भी पढ़ें

Voting update : शहर की सरकार चुनने को मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

आगरा- 43.02 प्रतिशत

नगर निगम आगरा- 39.66

हाथरस- 63.72

कासगंज- 62.26

बदायूं- 59.53


आ सकते हैं चौंकाने वाले परिणाम

आगरा में मतदान प्रतिशत कम रहने से भाजपा की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। माना जा रहा है कि भाजपा का काफी वोटर मतदान करने से वंचित रह गया। शहर के पॉश इलाकों के मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। इन हालातों का सबसे ज्यादा फायदा बहुजन समाज पार्टी को होता दिख रहा है, क्योंकि माना जाता है कि बसपा का वोटर हर हाल में वोट डालने जाता है।


भाजपा की ये रही चूक

वोटरलिस्ट में काफी गड़बड़ी देखने को मिली। मोहल्ले-मोहल्ले गायब हो गए वहीं कई परिवारों के सदस्यों के मतदान केंद्र भी अलग-अलग काफी दूरी पर रहे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समय से अपने वोटर्स तक मतदान पर्ची पहुंचाने में भी असफल रहे। इस चूक के चलते वोटर अपने मतदान केंद्रों का पता ही नहीं लगा पाए।


त्रिकोंणीय संघर्ष की उम्मीद

मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से बातचीत के आधार पर यह कहा जा सकता है कि आगरा में बसपा और भाजपा के बीच लड़ाई है जबकि सपा तीसरा कोण बनाने की कोशिश में रही। ऐसे में अगर भाजपा का वोटर पोलिंग पूथ तक नहीं पहुंचा है तो भाजपा के लिए स्थिति चिंताजनक हो सकती है।

नगर पंचायत/ पालिका मतदान प्रतिशत
चरण-1 आगरा नगर निगम-आगरा 39.66
2 चरण-1 आगरा नगर पालिका परिषद्-अछनेरा 65.56
3 चरण-1 आगरा नगर पालिका परिषद्-एत्मादपुर 69.56
4 चरण-1 आगरा नगर पालिका परिषद्-फतेपुरसीकरी 64.49
5 चरण-1 आगरा नगर पालिका परिषद्-बाह 63.44
6 चरण-1 आगरा नगर पालिका परिषद्-शमसाबाद 71.41
7 चरण-1 आगरा नगर पंचायत-किरावली 70.31
8 चरण-1 आगरा नगर पंचायत-खेरागढ 65.05
9 चरण-1 आगरा नगर पंचायत-जगनेर 81.6
10 चरण-1 आगरा नगर पंचायत-पिनाहट 60.84
11 चरण-1 आगरा नगर पंचायत-फतेहाबाद 55.22
12 चरण-1 आगरा नगर पंचायत-स्वामी बाग 62.33

ये भी पढ़ें

पहले ही दिन 77 ईवीएम खराब, कोई भी बटन दबाओ कमल पर जली लाइट !
Published on:
22 Nov 2017 08:16 pm
Also Read
View All