
Voters in line
वाराणसी : शहर की सरकार चुनने के लिये प्रथम चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर्म क्षेत्र गोरखपुर समेत पूर्वांचल के बस्ती, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, सोनभद्र, गाजीपुर एवं आजमगढ़ में मतदान हुआ। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। वोटिंग को लेकर महिलाओं एवं युवाओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। उत्साह का आलम यह था कि मतदान के लिये निर्धारित समय शाम पांच पांच बजे के बाद भी मतदान केंद्रों पर मतदान के लिये मतदाताओं की लम्बी कतार लगी रही।
बस्ती जिले में 56 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत में उम्मीदों के अनुरुप इजाफा नहीं हुआ। प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों द्वारा मतदातओं को जागरूक करने के लिये चलाये गये अभियान भी लगभग बेअसर ही रहे। प्रतापगढ़ जिले में 62 फीसदी मतदान हुआ। राजा भैया के गृह जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले गये। कौशाम्बी प्रतिनिधि के अनुसार जनपद के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। इस दफे जनपद में 65.9 फीसदी मतदाताओं ने निकाय की बागडोर किसके हाथ में होगी, इसका फैसला ईवीएम में कैद किया। गाजीपुर प्रतिनिधि के अनुसार जिले में कुल 60.81 फीसदी मतदान हुआ। शहर के साथ ही जनपद के विभिन्न नगर निकायों के लिये भी संपन्न मतदान में लोगों ने भारी उत्साह दिखाया। मतदान केंद्रों पर लम्बी कतारें लगी रहीं। आजमगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, शाम पांच बजे तक जिले के दो नगर पालिका परिषदों एवं 11 नगर पंचायतों के लिये कुल 59.88 फीसदी मतदान हुआ। नगर पालिका आजमगढ़ एवं मुबारक पुर में क्रमश: 48. 62 एवं 64. 9 फीसदी मतदान हुआ। जबकि 11 नगर पंचायतों के लिये 64. 9 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। नगर पंचायत लालगंज में 68. 91, मेंहनगर में 59.50, निजामाबाद में 56.00, सरायमीर में 56. 98, फूलपुर में 64.95, माहुल में 54.00, अतरौलिया में 70.56, जीयनपुर में 71. 54 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। तो वहीं, बिलरियागंज के 63.09, अजमतगढ़ के 59.52 एवं महराजगंज के 70.35 फीसदी मतदाताओं ने नगर का अध्यक्ष एवं अपने क्षेत्र का प्रतिनिधि चुनने के लिये मतदान किया। सोनभद्र प्रतिनिधि के अनुसार नक्सल प्रभावित जनपद की नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सभासद चुनने के लिये कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। जनपद की निकायों में कुल 57.25 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
Published on:
22 Nov 2017 08:05 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
