आगरा

Breaking आगरा में बसपा आगे, भाजपा के पांच पार्षद जीते

मतगणना में पहले राउंड में बहुजन समाज पार्टी की बढ़त है। कमल मुरझा गया है।

2 min read
Dec 01, 2017
nikay chunav 2017
bsp

आगरा। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की मतगणना में पहले राउंड में बहुजन समाज पार्टी की बढ़त है। कमल मुरझा गया है। मतगणना आगरा-कानपुर रोड स्थित मंडी समिति परिसर में चल रही है। मतगणना ठीक प्रातः आठ बजे शुरू हो गई है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इन्ताम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने प्रत्याशियों के विजय जुलूस पर रोक लगा रखी है। प्रत्याशियों के समर्थकों से कहा है कि शांति बनाए रखें।


दूसरे राउंड का परिणाम
बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ठाकुर दिगम्बर सिंह धाकरे को 11,416 और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नवीन जैन को 4320 वोट मिले हैं। इस तरह दिगम्बर सिंह धाकरे 7096 वोट से आगे हैं। दूसरे राउंड में बीएसपी 11487 वोटो से बीजेपी से आगे हैं।

पार्षद जीते
छह वार्ड के परिणाम आ गए हैं। वार्ड-21 से भाजपा के नित्य प्रकाश, वार्ड 62 से भाजपा के गुड्डू राठौर, वार्ड 40 से भाजपा की मंजुला सिंह, वार्ड 91 से भाजपा की बरखा शर्मा, वार्ड 49 से निर्दलीय संतोषी देवी, वार्ड 96 से निर्दलीय प्रताप गूजर जीते हैं। 47 से कांग्रेस के शिरोमणि सिंह जीत की ओर अग्रसर हैं।


योगी आदित्यनाथ ने किया था प्रचार
इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रचार किया। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रचार की कमान थामी। बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी की ओर से कोई भी चुनाव प्रचार करने नहीं आया। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने चुनिंदा जिलों में जाकर वोट मांगे थे। अब तक अधिकांश नगर निकायों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा था। देखना है कि भाजपा उन्हें बेदखल कर पाती है या नहीं। चुनाव बाद हुए सर्वेक्षण में भाजपा की जीत दिखाई गई है।

कहां कितने निकाय
आगरा मंडल
आगरा 13
मथुरा 15
मैनपुरी 9
फिरोजाबाद 7
बरेली मंडल
बरेली 20
पीलीभीत 9
शाहजहांपुर 10
बदायूं में 20

अलीगढ़ मंडल
अलीगढ़ 12
हाथरस में 9
कासगंज में 10
एटा 9

Published on:
01 Dec 2017 10:27 am