आगरा

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी, एसटीएफ ने राजस्थान में तीन को दबोचा

Police Recruitment Exam 2025: यूपी एसटीएफ ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 के पेपर को उपलब्ध कराने के नाम पर पैसे लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। राजस्थान से तीन को गिरफ्तार किया गया है।

2 min read
Mar 15, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

UP Police Recruitment Exam 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया गया है। एसटीएफ ने राजस्थान से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से मोबाइल फोन और बैंक खाता भी मिला हैं। इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। एसटीएफ को सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के प्रश्न पत्र को उपलब्ध कराने के नाम पर पैसे वसूले जा रहे की जानकारी मिली थी। जिसके लिए टेलीग्राम पर एक चैनल बनाया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही एसटीएफ ने जांच शुरू की। इसके लिए इंस्पेक्टर यतीन्द्र‌ शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। सर्विलांस से एसटीएफ को बड़ी जानकारी प्राप्त हुई। राजस्थान पुलिस की मदद से एसटीएफ ने तीन को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: 21, 26 और 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल, कॉलेज, बैंक, कार्यालय बंद

इन्हें किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में एसटीएफ ने टेलीग्राम चैनल के माध्यम से यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर उपलब्ध कराने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। यूपी एसटीएफ ने राजस्थान पुलिस की मदद से सुमित मीणा, शाहिद पुत्र अब्दुल कलाम निवासीगण सवाई माधोपुर, साजिद, पुत्र अब्दुल अजीज, निवासी नीम चौकी, विसायती मोहल्ला, सवाई माधोपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

टेलीग्राम पर बनाया गया था ग्रुप

एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि टेलीग्राम पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर एक चैनल बनाया गया है। जिसमें पैसे की मांग हो रही है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निरीक्षक यतीेंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह, प्रदीप कुमार और हरपाल सिंह की टीम बनाई गई थी।

पुलिस पूछताछ कर रही

सर्विलांस और तकनीकी जांच के आधार पर जानकारी हुई कि सुमित मीणा ने रिजल्ट पैनल के नाम से टेलीग्राम पर चैनल बनाया है। जिसमें अभ्यर्थियों को जोड़ा जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में जानकारी मिली कि पकड़े गए आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया है।

Updated on:
15 Mar 2026 08:56 pm
Published on:
15 Mar 2026 08:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर