आगरा

थाने में बेटी के साथ ड्यूटी करते हुए था फोटो वायरल, जानिए कहां मिली है अर्चना सिंह को नई पोस्टिंग

कोतवाली थाना क्षेत्र में जल्द करेंगी ज्वाइन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी बच्चे के साथ फोटो
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2018, 12:08 PM IST
up police
थाने में बेटी के साथ ड्यूटी करते हुए था फोटो वायरल, महिला सिपाही अर्चना सिंह को मिली मनचाही पोस्टिंग

आगरा। दुधमुंही बच्ची के साथ कोतवाली में नौकरी करने वाली महिला सिपाही का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद डीजीपी ओपी सिंह ने महिला सिपाही से बात कर उन्हें गृहजनपद में पोस्टिंग का भरोसा दिया था। झांसी में तैनात महिला सिपाही अर्चना सिंह का तबादला आगरा कर दिया गया है। अर्चना सिंह को कोतवाली शहर में तैनाती दी गई है।

अर्चना सिंह का फोटो हुआ था वायरल
गौरतलब है कि अर्चना सिंह कानपुर नगर की रहने वाली हैं और उनकी शादी गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करने वाले नीलेश से हुई है। अर्चना ने बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम अनिका है। अर्चना बेटी के जन्म के कुछ दिन बाद ही ड्यूटी पर लौट आईं और अपने बच्चे के साथ ही काम कर रही थी। थाने में काम करने के दौरान अर्चना और अनिका का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद डीजीपी ओपी सिंह ने संज्ञान लेकर उनसे बात की और मनचाहे तबादल के लिए स्थान पूछा था। अर्चना की ससुराल आगरा में हैं। इसलिए अर्चना सिंह ने आगरा में पोस्टिंग के लिए अपनी बात रखी थी। अर्चना सिंह को आगरा में तैनाती के निर्देश दिए थे। इसके बाद उनका तबादला झांसी से कर दिया गया है।

जल्द करेंगी ड्यूटी
अर्चना सिंह कोतवाली में बुधवार शाम तक ड्यूटी ज्वांइन कर सकती हैं। झांसी पुलिस लाइन से आज उन्हें रिलीव किया जाएगा, जिसके बाद वे आगरा में ड्यूटी ज्वाइंन करेंगीं। अर्चना सिंह के तबादले को लेकर पुलिस महकमे में महिला सिपाहियों में खुशी है।

Updated on:
14 Nov 2018, 12:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक