आगरा

यूपी पुलिस के इन सिपाहियों को सलाम, जान पर खेल कर बचाई महिला की जान

जवाहर पुल के पास यमुना नदी में कूदी खंदारी की महिला, चीता डयूटी पर तैनात सिपाहियों ने यमुना में कूद कर निकाली महिला
2 min read
Jun 26, 2018
agra police
यूपी पुलिस के इन सिपाहियों को सलाम, जान पर खेल कर बचाई महिला की जान

आगरा। यूपी पुलिस के दो सिपाहियों ने एक महिला की जान अपनी जान पर खेलकर बचाई है। जवाहर पुल से यमुना नदी में कूदी एक महिला को देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान डयूटी पर तैनात चीता सिपाही वहां से गुजर रहे थे। महिला यमुना के बहाव में गोते खा रही थी। ये देखकर सिपाही जान की परवाह ना करते हुए यमुना में कूद गए। सिपाहियों को कूदता देख एक अन्य युवक भी यमुना में कूद गया। महिला को सकुशल बाहर निकालकर एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया।

गंभीर हालत में कराया भर्ती, आईसीयू में महिला
मंगलवार को वाटर वर्क्स पुल से यमुना में महिला ने छलांग लगा दी। पानी में छटपटाते देख लोगों ने शोर मचा दिया। चीता मोबाइल पर तैनात सिपाही शिव प्रकाश व विजय प्रकाश आ गए। वे महिला को बचाने के लिए यमुना में कूदे तो स्थानीय लोग भी मदद को आगे आए। महिला गहरे पानी में डूबती जा रही थी, पुलिस कर्मी और स्थानीय व्यक्ति ने उसे बचाया। महिला को यमुना से बाहर निकालने के बाद एसएन में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

मोबाइल के आधार पर हुई शिनाख्त
महिला न्यू आगरा क्षेत्र की बताई जा रही है। विवाहित महिला के मोबाइल में छह सिम मिली हैं। सिम के आधार पर पहचान संगीता निवासी जेपी नगर खंदारी के नाम से हुई है। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी है। अभी तक ये पता नहीं लग सका है कि युवती ने यमुना में छलांग किस कारण लगाई। एसएन के आईसीयू में भर्ती महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।

Updated on:
26 Jun 2018 05:24 pm
Published on:
26 Jun 2018 05:24 pm