आगरा

यूपी पुलिस के दरोगा ने बुजुर्ग व्यापारी के साथ की ऐसी हरकत, सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो हो रहा जमकर वायरल

यूपी पुलिस इस तरह कर रही पुलसिंग, व्यापारियों में आक्रोश
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2018, 3:03 PM IST
UP Police Daroga
UP Police Daroga

स्वास्थ्य बजट और नेतृत्व की नई रेखा खींचेगा 'एचईएलएम'आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली सुधरने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला थाना नाई की मंडी का है। यहां तैनात दरोगा ने दुकानदार के साथ ऐसी हरकत की, जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। दरोगा की ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है।

यहां का है मामला
ये मामाला थाना नाई की मंडी का है। यहां तैनात दरोगा संतोष कुमार ने एक बुजुर्ग व्यापारी पर हाथ छोड़ दिया। बुजुर्ग व्यापारी को चाटा जड़ दिया। नाई की मंडी थाना क्षेत्र में राजकुमार बंसल की परचूनी की दुकान है। बताया जाता है कि दुकान के आगे कुछ सामान लगा था। जिसको लेकर नाई की मंडी थाने का दरोगा संतोष कुमार दुकान पर आया। दुकान पर आते ही दरोगा ने गाली गलौज की और उसके चांटा मार दिया।

वीडियो हो रहा वायरल
दरोगा की बदतमीजी और हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। 1 मिनट 5 सेकंड की वीडियो में दरोगा की बदतमीजी साफ दिखाई जा रही है। जिसे लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें - स्वास्थ्य बजट और नेतृत्व की नई रेखा खींचेगा 'एचईएलएम'

Published on: