पाकिस्तान से भारत पहुंचे सतसंगी
आगरा में संस्थापक परम पुरुष पूरन धनी स्वामीजी महाराज के द्विशताब्दी जन्म समारोह मनाया जा रहा है। यहां पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 170 सत्संगियों का जत्था आगरा आया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर अब अधिक है। यहां पहुंचे सत्संगियों ने बताया कि बाधाएं बहुत थीं, उनको वीजा मिलने में सवा दो महीने का लंबा समय लग गया। कुछ साल पहले समूह (जत्थे) का वीजा आसानी से मिल जाता था। अब दिक्कत आती है। पहले तमाम जांच होती हैं, तब वीजा दिया जाता है। इनमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं शामिल हैं। ये लोग सिंध से पहले लाहौर पहुंचे। इसमें 17 घंटे लगे। लाहौर से आगरा पहुंचने में 16 घंटे का सफर रहा। अटारी बार्डर को पैदल पार करना पड़ा।