आगरा

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल का हाल, पानी, बच्चे और पढ़ाई…

पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में 15 दिनों से पानी भरा हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 7:04 PM IST
Secondary School
Secondary School

आगरा। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों का सीएम योगी आदित्यनाथ दौरा कर रहे हैं, लेकिन इन स्कूलों की वास्तविकता कुछ और ही है। आगरा के गांव बल्हैरा में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चौंकाने वाले हालात नजर आये। बारिश के बाद इस स्कूल में क्लास रूम में पानी पहुंच गया। बच्चे कक्षाओं से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने इस मामले में जिलाधिकारी से मिलकी व्यवस्थायें दुरुस्त कराने की मांग की है।

यहां का मामला
विकास खंड अकोला के गांव बल्हैरा में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में 15 दिनों से पानी भरा हुआ है। इसकी वजह सेे विद्यालय प्रागंण तालाब मेें तब्दील हो गया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तहसील दिवस में की, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर भी विद्यालय की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। विद्यालय में पानी भरा होने के कारण छात्र छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणो में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है।


जिलाधिकारी से मिले ग्रामीण
सोमवार सुबह 11 बजे सैकड़ों ग्रामीण गांव के विद्यालय की समस्या को लेकर जिलाधिकारी आगरा एन जी रवी कुमार के पास पहुंचे। वहां पर ग्रामीणों ने विद्यालय से पानी निकलवाने के लिए गुहार लगाई। इसके बाद उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा। डीएम ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द समस्या का समाधान होने का आश्वासन दिया है। इस दौरान समाज सेवी सावित्री देवी के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Published on: