Agra weather this week: आगरा में आज सुबह से आसमान में काले बादल छाए हैं। जबकि रविवार को धूप निकली थी। दिन में बारिश होने की भी संभावना है। पर्यटन की दृष्टि से इस हफ्ते का मौसम बढ़िया रहेगा।
Agra weather this week: आगरा में आज सुबह से आसमान में काले बादल छाए हैं। जिसके कारण सुबह के तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगामी 24 मार्च मंगलवार को भी आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की जानकारी दी गई है। इस हफ्ते आगरा में बारिश की कोई संभावना नहीं है। महीने के अंत में 30 मार्च को मौसम के फिर खराब होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश के आगरा में मौसम आज एक बार फिर खराब हो गया। बीते शुक्रवार को आगरा में झमाझम बारिश हुई थी। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह स्थिति अभी भी बनी हुई है। आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं। आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में भी आसमान साफ रहेगा। बीते रविवार को दिन में तेज धूप निकली थी, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 24 मार्च के दिन आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही ही बनी रह सकती है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जिस पर उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का तापमान 20 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि गुरुवार 26 मार्च का तापमान 21 से 35, शुक्रवार 27 मार्च का तापमान 20 से 34, शनिवार 28 मार्च का तापमान 22 से 34 और रविवार 29 मार्च का तापमान 22 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। बादलों की आवाजाही से इनकार नहीं है। सोमवार 30 मार्च को हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।