आगरा

Weather Alert: बारिश और ओलावृष्टि से सर्दी के तेवर हुए तल्ख, किसान परेशान, जानिये अगले 24 घंटे कैसे रहेगा मौसम

तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
less than 1 minute read
Dec 13, 2019
Feature image

आगरा। मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। ताजनगरी आगरा में गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश रात में भी होती रही। शुक्रवार सुबह की शुरुआत भी बारिश के साथ हुई। इस मौसम में बारिश से अचानक सर्दी के तेवर तल्ख हो गए हैं। तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं ओलावृष्टि से किसान परेशान हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 13 दिसंबर को मौसम ऐस ही बना रहेगा। बारिश होगी, इसके साथ कई जगह ओलावृष्टि की संभावना भी है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। 14 दिसंबर को मौसम खुलने की संभावना है, लेकिन कोहरा परेशान करेगा, इसके साथ ही गलनभरी सर्दी भी रहेगी। आने वाले दिनों में भीषण कोहरा पड़ने की संभावना है।

किसान परेशान
वहीं ताजनगरी आगरा में गुरुवार को बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसान परेशान है। ओले पड़ने से किसान के खेतों में पककर तैयार हो रही सरसों की फसल को बड़ा नुकसान है, तो वहीं आलू की फसल के लिए भी ये ओलावृष्टि बेहद हांनिकारक है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भीषण कोहरा रहेगा।

Published on:
13 Dec 2019 10:05 am