
आगरा। भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्री और उनके पति के बीच का विवाद थाने तक पहुंच गया है। चर्चित भाजपा नेत्री ने अपने पति के खिलाफ सिकंदरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। भाजपा नेत्री ने पति पर मारपीट, बंधक बनाना, अप्राकृतिक सेक्स करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पति ने भी भाजपा नेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
क्या है मामला
सिकदंरा थाना क्षेत्र की चर्चित भाजपा नेत्री और उनके पति के बीच पिछले एक महीने से लगातार विवाद चला आ रहा है। इस बीच भाजपा नेत्री के पति ने वाट्स ग्रुप में अपनी पत्नी से जुड़े रहस्य का खुलासा करने की पोस्ट डाल कर सनसनी फैला दी थी। यह मामला भी काफी दिनों तक चर्चा में रहा। भाजपा और संघ के नेताओं ने दोनों के बीच सुलह के प्रयास किए, लगा कि अब सब कुछ ठीक है। लेकिन झगड़ा बढ़ता ही गया। सोमवार को भाजपा नेत्री ने पति के खिलाफ सिकंदरा थाना में एफआईआर दर्ज करा दी। इसके बाद भाजपा नेत्री के पति ने भी एफआईआर दर्ज करा दी। भाजपा नेत्री के पति ने दो अन्य लोगों को आरोपी बानाते हुए मारपीट और घर से चोरी का आरोप लगाया है। भाजपा नेत्री के पति का कहना है कि पत्नी देर रात तक घर से बाहर रहती है और उसके साथ मारपीट करती है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
भाजपा नेत्री ने पति पर आरोप लगाया है कि वह शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। पिछले कई दिनों से बंधक बना रखा था। उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाता है।लोगों से मिलने जुलने पर पाबंदी लगा दी है। सिकंदरा थाना इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 342, 377 मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पति की तरफ से एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चांज के बाद कार्रवाई की जाएगी।