14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्याओं के विरोध में भाजपाइयों ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

भाजपा ने केरल, त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल में भाजपा व आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्याओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

2 min read
Google source verification
Dausa BJP

दौसा. भाजपा ने केरल, त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल में भाजपा व आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्याओं के विरोध में जिला कलक्ट्रेट परिसर के बाहर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा तथा वहां की सरकारों को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान विधायक शंकरलाल शर्मा ने कहा कि एक पार्टी के कार्यकर्ता दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या करें, इस तरह की राजनीति देशहित में नहीं है।

जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता देशभर में निस्वार्थ व इंसानियत को सर्वोच्च रखते हुए सेवा करते हैं, ऐसे कार्यकर्ताओं की हत्या करना भाजपा कभी स्वीकार नहीं करेगी। इस दौरान महामंत्री राजेन्द्र शर्मा, आलोक जैन, महेन्द्र तिवाड़ी, मुरारी धोंकरिया, रामअवतार कसाना, राजेश गौड़, जसवंत बेनीवाल, प्रेम हरितवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन


बसवा. कस्बे में ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने एक एफआईआर को झूठी बताते हुए कार्रवाई नहीं करने के बारे में अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी वीरसिंह गुर्जर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि ब्राह्मण धर्मशाला पर वर्ष 2001 से समाज का कब्जा है। 2011 में करीब तीन लाख रुपए लगाकर धर्मशाला की मरम्मत कराई थी।

इससे पूर्व बांदीकुई न्यायालय ने भी समाज के हक में फैसला दिया था। ऐसे में अब दर्ज एफआईआर को झूठी बताते हुए दर्ज कराने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर कुन्दनलाल शर्मा, पूरण बोहरा, जगदीश नारद, बाबूलाल शर्मा, रामअवतार बंसीया, भगवानसहाय शर्मा, अनिल शर्मा, जितेन्द्र नारद सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


बैठक आज


दौसा. राज्य सरकार के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री विद्युत सुधार अभियान की बैठक जिला कलक्टर नरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 11 बजे कलक्टे्रट सभागार में आयोजित की जाएगी। अधीक्षण अभियंता दौसा पी. के. श्री वास्तव ने बताया कि बैठक में जिला स्तरीय रणनीति तैयार करना, प्रबोधन, निगरानी व समीक्षा, जिला सतरीय समन्वय, जिला स्तरीय आई.ई.ई.सी एवं विद्युत सुधार की समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया जाएगा।