आगरा

प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को स्वास्थ्य केन्द्र पर दुत्कार, सड़क पर बच्चे का जन्म

हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर रुनकता पर नहीं किया भर्ती, गुस्साए लोगों ने महिला स्वास्थ्य कर्मचारी को पीटा

2 min read
Jun 19, 2019
सर्प पूजन से होगी संतान प्राप्ति, पत्नी के साथ धन वैभव मिलने के योग आज: पंचांग

आगरा। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर है प्राचीन नगरी रुनकता। यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रुनकता को हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर बनाया गया। वह इसलिए कि यहां पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। हकीकत में यहां हो रहा है उल्टा। स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसव पीड़ा से करा रही महिला को भर्ती नहीं किया गया। फिर उसने स्वास्थ्य केन्द्र के सामने ही बच्चे को जन्म दे दिया। इससे गुस्साए लोगों ने स्वास्थ्य कर्मचारी की पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें

Health Center" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/19/health_4728215-m.jpg">

स्वास्थ्य केन्द्र से 50 मीटर दूर बच्चे का जन्म

बात बुधवार की प्रातःकाल की है। रुनकता निवासी नैना पत्नी श्याम को प्रसव पीड़ा हुई। श्याम अपनी पत्नी को लकेर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रुनकता पर ले गया। श्याम का कहना है कि वहां मौजूद महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नैना को भर्ती करने से मना कर दिया। भर्ती करने के लिए दो हजार रुपये की मांग की। स्वास्थ्य केन्द्र के सामने पीड़ा से कराह रही महिला को देखकर अन्य लोग आ गए। जब पता चला कि प्रसव पीड़ा है तो महिलाएं भी आ गईं। महिलाओं ने ही नैना को प्रसव कराया। स्वास्थ्य केन्द्र से 50 मीटर दूर सड़क पर बच्चे का जन्म हुआ।

यह भी पढ़ें

भीड़ के दबाव में किया भर्ती
इसके बाद लोग एकत्रित होकर स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे। वहां महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई। एक महिला की पिटाई कर दी। जब लगा कि भीड़ कुछ भी कर सकती है तो नैना को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कर लिया। फिलहाल जच्चा और बच्चा स्वस्थ है। इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार वत्स को कई बार फोन किय गया, लेकिन नॉट रीचेबल की आवाज आती रही।

यह भी पढ़ें

Published on:
19 Jun 2019 11:35 am
Also Read
View All