8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीमार हो गई थीं बहनें, घरवालों ने पूछताछ की तो खुला ऐसा राज कि होश उड़ गए

यह घटना उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की है। उसी मैनपुरी की जहां से सांसद हैं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मैनपुरी

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 19 Jun 2019, 8:35 AM IST

Rape

Rape

मैनपुरी। यह घटना उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की है। उसी मैनपुरी की जहां से सांसद हैं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव। दो बहनें बीमार हो गईं। चुप रहने लगीं। कोचिंग जाना भी छोड़ दिया। जब परिवार वालों ने उनसे प्यार से पूछताछ की तो ऐसी बात सामने आ गई कि उनके होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचित किया। कमाल देखिए कि उत्तर प्रदेश पुलिस भी हरकत में आई।

यह भी पढ़ें

क्या भगवान को किसी चढ़ावे की जरूरत है? पढिए ये रोचक कहानी

शोहदों के डर से नहीं जा रहीं कोचिंग

मामला कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां की दो चचेरी बहनें कोचिंग में पढ़ने जाती हैं। आते-जाते में चार शोहदे उन्हें परेशान करने लगे। उनके फोटो खींच लिए। दोस्ती का दबाव बनाने लगे। गलत काम करने के लिए कहने लगे। छात्राओं ने कोई जवाब नहीं दिया। शोहदों को झिड़क दिया। इसके बाद शोहदों ने धमकी दी कि अगर दोस्ती नहीं की तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करके बदनाम कर देंगे। इससे छात्राएं डर गईं। कोचिंग जाना बंद कर दिया। उन्होंने घर में बातचीत बंद कर दीं। जो लड़कियां हर समय बोलती रहती थीं, वे चुप हो जाएं तो घर वालों को चिन्ता हुई। अचानक ही दोनों बहने अवसाद का शिकार हो गईं। बीमार हो गईं। घर वालों ने उनसे पूछताछ की तो शोहदों वाली बात सामने आई।

यह भी पढ़ें

आज का राशिफल 19 जून: ग्रहों की बदलती चाल आज इन राशि वालों को कराएगी लाभ, जानिए आपका राशिफल

दो मनचले गिरफ्तार

इसके बाद छात्राओं के पिता कोतवाली पहुंचे। मनचलों की हरकत के बार में जानकारी दी। कहा कि हमारी लड़किया चार दिन से कोचिंग नहीं जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शीलेन्द्र उर्फ शीलू निवासी नगला बख्शी गोला बाजार (लिपिक कृषि विभाग, मैनपुरी), शालू पुत्र अतर सिंह निवासी नगला मुले, अनुज कुमार निवासी बरनाहल हाल निवासी नवोदय विद्यालय भोगांव, शोले पुत्र राकेश कुमार निवासी नगला बख्शी, गोला बाजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी शहर अभय नरायन राय ने बताया कि शोले और शालू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। दो अन्य आरोपियों को भी जल्दी पकड़ा जाएगा। कोई भी बच नहीं पाएगा।

यह भी पढ़ें

घर के बाहर खेल रहे मासूम को घोड़े ने मारी लात, मौत