आगरा। आगरा जगनेर रोड स्थित मलपुरा क्षेत्र के कस्बा धनौली की चांद विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक घोड़े ने घर के बाहर खेल रहे मासूम को लात मार दी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। मौके पर परिजन आ गए। वे उसे निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने शव को आगरा जगनेर रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर मलपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने घोड़ा के मालिक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में तैनात बाबू के साथ जमकर हुई मारपीट, जानिए मामला
ये है मामला
थाना मलपुरा के कस्बा धनौली की चांद विहार कॉलोनी निवासी यासीन मजदूरी करता है। वह मंगलवार सुबह घर से मजदूरी करने के लिए गया था। सुबह नो बजे उसका पुत्र इरफान 6 वर्ष घर के बाहर खेल रहा था। पत्नी रूबीना घर के काम में व्यस्त थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो घोड़े आपस में लडते लडते इरफान के पास आ गए। एक घोडे ने इरफान में लात मार दी। इससे उसकी चीख निकल गई। वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। इरफान की चीखने की आवाज सुनकर रूबीना घर के अंदर से दौडकर बाहर आई। मौके पर लोगो की भीड भी जमा हो गई। पिता यासीन भी काम छोडकर घर आ गया। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल में पहुच गए। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।