आगरा। हर कोई चाहता है फिल्म अभिनेता बनना। इसका रास्ता खुलता है रंगमंच यानी थियेटर से। अभिनय की बारीकियां सीखने के लिए सबसे पहला नाम आता है नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) का। इसके बाद भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ का नाम है। यहीं से अनुपम खेर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राजपाल यादव, जगत रावत जैसे अभिनेता निकले हैं। राजीव जैन जैसे छायाकार निकले हैं। इसलिए फिल्म जगत में प्रवेश करना है तो भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) में प्रवेश लेकर अपना भविष्य संवार सकते हैं।