बरेली। जंक्शन पर किसी को छोड़ने आई दो सहेलियों ने बैग चोरी कर भाग रहे चोर को दौड़ा कर दबोच लिया। जब ये घटना हुई तो जंक्शन पर तमाम अन्य लोग भी मौजूद थे बावजूद इसके किसी ने भी लुटेरे को पकड़ने का साहस नहीं दिखाया लेकिन दोनों सहेलियों ने करीब 500 मीटर तक लुटेरे का पीछा कर उसे दबोच लिया और यात्री को उसको बैग वापस किया। हर कोई इन दोनों सहेलियों की बहादुरी की तारीफ़ कर रहा है।