आगरा

नहाते समय महिला का अश्लील वीडियो बनाकर आरटीआई एक्टिविस्ट ने किया ये काम

थाना सिकंदरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Apr 24, 2018
Bathing woman

आगरा। आरटीआई एक्टिविस्ट पर गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप एक महिला ने लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरटीआई एक्टिविस्ट ने उसका नहाते समय वीडियो बना लिया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। इस वीडियो को वायरल करन की धमकी देते हुए आरोपी अब बेटी से शादी का दबाव बना रहा था, जिसके बाद महिला ने थाना सिकंदरा पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

पुलिस को बड़ी सफलता, डकैती का हुआ खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

ये है मामला
थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुर की रहने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट जितेन्द्र वर्मा वोटर कार्ड और पैन कार्ड बनवाने का काम करता है। पीड़ित महिला ने बताया कि वर्ष 2007 में उसने जितेन्द्र से कुछ प्रमाण पत्र बनवाए थे, उसके पति दुबई में नौकरी करते थे। जितेन्द्र उसके घर एक दिन अचानक आ पहुंचा, उस समय वह नहा रही थी। जितेन्द्र ने नहाते हुए उसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ रेप किया। वह उसकी प्रताड़ना को काफी समय से झेल रही थी, इस बीच उसके पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद तो जितेन्द्र अपनी मर्जी का मालिक हो गया।

पुत्री से शादी का बना रहा था दबाव
महिला ने बताया कि जितेन्द्र की नजर उसकी पुत्री पर थी। उसने महिला पर दबाव बनाना शुरू कर दिया, कि वह अपनी पुत्री का विवाह उसके साथ करा दे। पुत्री का जीवन बर्बाद हो जाएगा, यह सोचकर महिला ने सख्त निर्णय लेते हुए आरोपी की थाना सिकंदरा में शिकायत की। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरटीआई एक्टिविस्ट जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें

एसएसपी कार्यालय के सामने पहले महिला ने युवक को पीटा, फिर वकीलो ने…, वीडियो में देखें पुलिस क्या कर रही थी…
Published on:
24 Apr 2018 07:46 am
Also Read
View All