आगरा

महिला सिपाही से चलती गाड़ी में युवक ने कर दी ऐसी हरकत, कि हो गया बवाल

आम लड़कियों के साथ ही छेड़खानी के मामले सामने आते थे, लेकिन यहां एक महिला सिपाही के साथ युवक ने छेड़खानी कर दी।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2017, 2:46 PM IST
Woman police constable
Woman police constable

आगरा। अभी तक तो आम लड़कियों के साथ ही छेड़खानी के मामले सामने आते थे, लेकिन यहां एक UP Police Women Constable के साथ युवक ने छेड़खानी कर दी। जब महिला सिपाही युवक के घर शिकायत करने पहुंची, तो वहां महिला सिपाही के साथ ही मारपीट कर दी गई। इसके बाद तो बवाल हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को पकड़ लिया, तो ग्रामीण पुलिस चौकी पर एकत्र हो गए।

यहां का है मामला
महिला सिपाही मैनपुरी में तैनात हैं। वह अपने घर फतेहपुरसीकरी जा रही थी। शाहगंज से महिला सिपाही डग्गेमार वाहन में सवार हुई। इसी वाहन में सवार एक अन्य युवक ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर भी युवक नहीं माना। आरोपी युवक अभुआपुरा किरावली पर वाहन से उतर गया। महिला सिपाही भी आरोपी युवक के साथ वहीं उतर गई। वह पीछे पीछे युवक के घर जा पहुंची। जब महिला सिपाही ने आरोपी युवक की शिकायत उसके घर की, तो उसके घरवालों ने युवक को समझाने के बजाए, महिला सिपाही से ही अभद्रता शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें -

32 साल बाद हाईकोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला, जिसे सुन खुशी से उछल पड़े इस गांव के लोग
https://www.patrika.com/firozabad-news/encroachment-demolished-after-high-court-decision-2008551/

की गई मारपीट
महिला सिपाही का आरोप है, कि आरोपी युवक के परिवारीजनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद महिला सिपाही पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के घर दबिश दी। युवक फरार था, तो पुलिस आरोपी युवक के पिता को घर से उठा लाई। इसकी खबर जब ग्रामीणों को हुई, तो वे पुलिस चौकी पहुंच गए। हंगामा हो गया, पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला सिपाही द्वारा दी जाने वाली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -

दिनदहाड़े न्यू दक्षिणी बाईपास पर हुआ ऐसा कांड, सर्दी में भी पुलिस अधिकारियों के छूट गए पसीने
https://www.patrika.com/agra-news/loot-with-truck-driver-at-new-south-bypass-agra-hindi-news-2011481/

Updated on:
19 Nov 2017, 2:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक