2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनदहाड़े न्यू दक्षिणी बाईपास पर हुआ ऐसा कांड, सर्दी में भी पुलिस अधिकारियों के छूट गए पसीने

न्यू दक्षिणी बाईपास पर शनिवार को ऐसी घटना हुई, जिसने पुलिस अधिकारियों के होश उड़ा दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 18 Nov 2017, 5:42 PM IST

Loot

Loot

आगरा। न्यू दक्षिणी बाईपास पर शनिवार को ऐसी घटना हुई, जिसने पुलिस अधिकारियों के होश उड़ा दिए। सूचना वायरल हुई, कि ट्रक चालक से लूट हुई है। स्कोर्पियो सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अछनेरा सहित थाना मलपुरा का पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ करने के साथ ही बदमाशों की तलाश के लिए नाकाबंदी कर तलाश शुरू कर दी, लेकिन पुलिस के हाथ बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।

यहां की है घटना
घटना थाना मलपुरा क्षेत्र के न्यू दक्षिणी बाईपास की है। यहां नगला सावला पर स्कोर्पियो सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ट्रक चालक के साथ हथियारों के बल पर लूट की। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी अछनेरा व एसओ मलपुरा फोर्स के साथ पहुंच गए। बताया गया है कि हरियाणा के जिला पलवल के थाना हनीम के गांव बाबूराम निवासी अकबर पुत्र इलियास ट्रक चालक है। वह शानिवार सुबह सात बजे महाराष्ट्र से प्याज लेकर दिल्ली आ रहा था। तभी रास्ते में न्यू दक्षिणी बाइपास मलपुरा के नगला सावला पर हथियारों से लैस स्कोर्पियो सवार 6 बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में ट्रक के आगे अपनी गाड़ी लगा दी और ट्रक को रूकवा लिया।

चालक पर तान दिया तमंचा
ट्रक रूकते ही बदमाशों ने चालक पर तमंचे तान दिए। वह उससे पैसे मांगने लगे। चालक ने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होने उसके सिर में तमंचे की बट मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बदमाशों ने पैसे न देने पर उसमे गोली मारने की धमकी दी। इससे वह घबरा गया। उसने बदमाशों को उसके पास से रखे 45 हजार रुपए दे दिए। पैसे लेकर बदमाश गाड़ी लेकर मौके से भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद चालक ने इसकी सूचना 100 नम्बर पर दी। लूट की सूचना मिलते ही मलपुरा पुलिस महकमे में हडकंप मच गया।

ये बोले पुलिस अधिकारी
सूचना पर क्षेत्राधिकारी अछनेरा सत्यम कुमार, एसओ मलपुरा रमेश भारद्धाज फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन वह भागने में सफल रहे। क्षेत्राधिकारी अछनेरा सत्यम कुमार ने बताया है कि मामला मारपीट का प्रतीत हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश