आगरा

भोले बाबा सत्संग में आई महिला हुई गुम, परिजनों को अनहोनी की आशंका

30 जनवरी को हुआ था आगरा में सत्संग समारोह, पुलिस जुटी महिला की तलाश में
2 min read
Feb 05, 2018
Sakar Vishwa Hari Pravachan, bhole baba satsang program in agra, thana sikandra, agra police, up police, satsang,

आगरा। कथित भोले बाबा के सत्संग में आई एक महिला लापता हो गई। कई दिनों से महिला का कोई सुराग नहीं लग सका। महिला की तलाश के लिए परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द महिला की तलाश की मांग की है।

बताया गया है कि विगत 30 जनवरी को सेक्टर 11 बोदला में आयोजित कथित भोले बाबा विश्व हरि सत्संग समारोह में भाग लेने आई महिला लापता हो गई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका को व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी। लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ठंडे बस्ते में डाल कर कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली। मामला थाना सिकंदरा के अंतर्गत का है। तोरा निवासी गीता अपनी मां रामकली के साथ सेक्टर 11 बोदला में हुए सत्संग समारोह में भाग लेने आई हुई थी। बताया गया है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। महिला घर वापस नहीं पहुंची, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। इसके बाद परिजनों ने थाने में लिखित तहरीर दी। चार दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस महिला का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान होकर परिजन महिला की तलाश में दर दर भटक रहे हैं।

सत्संग से गायब हुई महिला का सुराग नहीं लगा रही पुलिस
वही महिला के बहनोई का कहना है कि विगत 30 जनवरी से गीता उम्र 32 वर्ष अपनी मां रामकली के साथ भोले बाबा विश्व हरि का सत्संग कार्यक्रम आयोजित सत्संग देखने गई थी। सत्संग समाप्त होने के बाद गीता भीड़ से अचानक रहस्मय तरीके से गायब हो गई। मां को खोजबीन के बाद गीता का पता न चलने पर वह वापस अपने गांव चली आई और उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर परिजनों ने बोदला आकर खोजबीन की। वहीं रिश्तेदार और मोहल्ले में रहने वाले लोगों से जानकारी जुटानी चाही, लेकिन महिला का कोई सुराग सुराग न मिला। मामले की सूचना सिकंदरा थाने को दी। वहीं परिजनों का यह भी आरोप है कि दरोगा का यह भी कहना है कि अगर महिला आपको मिल जाए तो थाने में बता देना। महिला की तलाश में परिजन लगातार भटक रहे हैं।

Published on:
05 Feb 2018 10:43 am
Also Read
View All