
कस्बे के पीएनबी बैंक शाखा से शनिवार को थैले के चीरा लगाकर एक बुजूर्ग की पेंशन के 46 हजार रुपए पार कर लिए गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें दो बच्चा वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है, मगर फुटेज स्पष्ट नहीं होने के कारण बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार आसपुरा निवासी सेवानिवृत अध्यापक छीतर मल शनिवार सुबह दस बजे बैंक से पेंशन लेने आया था। पेंशन लेने के बाद वह रुपयों को कपड़े के थैले में डाल कर पास बुक में प्रविष्टि करवाने के लिए लाइन में लग गया।
इसी दौरान वारदात हो गई। थोड़ी देर बाद उसने थैले संभाला तो उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत इसकी सूचना बैंक मैनेजर को दी। मैनेजर की सूचना पर एचसी नरेन्द्र सिंह बैंक और जांच पड़ताल शुरू की।
इनका कहना है
सीसीटीवी फुटेज में दो तीन बच्चे घूमते नजर आ रहे हैं लेकिन रुपए बैंक परिसर में पार हुए हैं या फिर बाहर। यह स्पस्ट नहीं हो पाया है।
-बीरबल राम मीणा, शाखा प्रबंधक, पीएनबी, अजीतगढ़
Published on:
3 Sep 2016, 4:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.