आगरा

अब चेहरे की झाईयां, झुर्रियां और मुंहासों के निशान ऐसे होंगे गायब

रेनबो हॉस्पिटल में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों ने आम शहरवासियों को बताए स्वस्थ, सुंदर और खुश रहने के तरीके
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 1:18 PM IST
health

आगरा। खूबसूरती तभी अच्छी लगती है जब आप पूरी तरह स्वस्थ हों। सुंदर दिखने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं, चाहे वह महिलाएं हों या पुरुष, लेकिन क्या वे तरीके स्वस्थ होते हैं। यह जानना बहुत जरूरी है आगरा में सुंदरता, स्वास्थ्य और खुशी के सम्मिश्रण पर एक कार्यशाला हुई। इसमें विशेषज्ञों ने शहरवासियों को सुंदरता के साथ सेहतमंद और खुश रहने के तरीके बताए।

चेहरे की त्वचा, झुर्रियां और चमक खोती त्वचा करती है परेशान
रेनबो हॉस्पिटल के सभागार में आम शहरवासियों के लिए सुंदरता, स्वास्थ्य और खुशी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुंबई से आर्इं बॉलीवुड फेम कॉस्मेटोलॉजिस्ट नीलम गुलाटी ने बताया कि चेहरे की ढीली त्वचा, झुर्रियां एवं चमक खोती त्वचा किसी भी व्यक्ति को चिंतित कर सकती है। आधुनिकता के इस दौर में सभी ढलती उम्र में भी जवान, फिट एवं तरोताजा दिखना चाहते हैं। वह भी किसी तकलीफदायक सर्जरी से गुजरे बिना। उन्होंने बताया कि चेहरे एवं शरीर की ढीली त्वचा में कसावट लाने एवं अनचाही चर्बी को कम करने की कई नई तकनीकें अब उपलब्ध हैं। कॉस्मेटोलॉजी विज्ञान के नए आविष्कारों द्वारा यह काफी हद तक संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि रक्त में मौजूद ग्रोथ फैक्टर (पीआरपी) तकनीक से गंजेपन को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं चेहरे की झाईयां और झुर्रियां भी मुंहासों के निशान भी ग्रोथ फैक्टर से गायब हो जाते हैं।
दिल्ली से आर्इं डायटीशियन डॉ. बेला मोहन ने बताया कि प्रदूषण और हैवी मैटल युक्त सस्ते कैमिकल प्रोडक्ट युवावस्था में ही त्वचा को बीमार कर रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि फास्ट फूड से तौबा कर संतुलित और पौष्टिक आहार के साथ प्रदूषित वातावरण से बचा जाए। फॉग्सी की अध्यक्ष और रेनबो आईवीएफ कीं निदेशक डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि देश में महिलाओं का स्वास्थ्य और खुशी इस वर्ष के मुख्य एजेंडों में शामिल है। यही वजह है कि देश भर में महिलाओं के लिए अदभुत मातृत्व, अक्षया जीवन और समर्थ जैसी तमाम योजनाएं लागू की गई हैं। रेनबो हॉस्पिटल के निदेशक डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि चिकित्सा और इलाज से इतर लोगों को आंतरिक रूप से मजबूत बनाने और बीमारियों से बचाव की कला सिखाने के लिए हमारे प्रयास अनवरत जारी हैं। यही वजह है कि रेनबो हॉस्पिटल में महीने में कम से कम एक बार इस तरह का कोई आयोजन आम नागरिकों, यहां के डॉक्टरों एवं स्टॉफ के लिए किया जाता है।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डॉ. निहारिका मल्होत्रा, डॉ. ऋषभ बोरा, डॉ. केशव मल्होत्रा, अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. राजीव लोचन शर्मा, डॉ. मनप्रीत शर्मा, डॉ. शैली गुप्ता, डॉ. दीक्षा गोस्वामी, डॉ. शैमी बंसल, महाप्रबंधक राकेश आहूजा, लवकेश गौतम, अमृतपाल सिंह चड्ढा, तरुण मैनी, केशवेंद्र सिसौदिया, जगमोहन गोयल, दीपक, नवनीत, धर्मेंद्र आदि मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक