जी हां, हिरण शिकार केस में जोधपुर पहुंचे सलमान खान जो हमेशा इस दौरान किसी से भी बातचीत करने से हमेशा कतराते है उन्होंने यहां फुर्सत के कुछ क्षण बच्चों के संग गुजारे। जोधपुर एयर पोर्ट से लेकर कोर्ट आने-जाने के दौरान सलमान अपने फैंस की तरफ कभी नजर तक उठा कर नहीं देखते। वे हमेशा शांत बने रहते है। ऐसे में आज होटल में सलमान की बच्चों के साथ मुलाकात को स्पेशल माना जा रहा है। गौरतलब है कि सलमान खान बच्चों को बेहद पसंद करते है। यही वजह है कि अपना सारा तनाव भूलकर सलमान खुलकर बच्चों से मिले और उनसे काफी देर तक मुस्कराते हुए बातचीत की।