आगरा

डिप्टी सीएम ने अखिलेश पर बोला हमला, संत की कोई जाति नहीं होती

अखिलेश यादव के भाजपा के जातिवादी राजनीति पर डिप्टी सीएम का करारा जवाब
2 min read
• •
Updated: 10 May 2018, 5:02 PM IST
Up Deputy cm Dinesh sharma
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

आगरा। प्रदेश सरकार तूफान पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचा रही है। आपदा में अब तक हुई मौतों में परिजनों को राहत देने के लिए सरकार खुद पहुंची है। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा गुरुवार को आगरा में थे। उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव के भाजपा के जातिवादी राजनीति करने के बयान पर करारा जवाब देते हुए कहा कि योगीजी संत हैं और संत की कोई जाति नहीं होती। आपदा के समय कुछ लोग गिरी हुई राजनीति कर रहे हैं। आगरा में उन्होंने तूफान पीड़ितों को मुआवजे के चेक दिए।

सरकार बांट रही राहत के चेक
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने लगातार अलर्ट जारी किया था। आठ मई को जिला प्रशासन ने कोई रिस्क ना लेते हुए 12वीं तक के स्कूल भी बंद किए थे। लेकिन, आंधी तूफान बुधवार को आया। एक बार फिर से तबाही का तूफान साबित हुआ। आगरा जनपद में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कुछ लोग घायल हुए। पीड़ितों को राहत देने के लिए डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा आगरा पहुंचे। डिप्टी सीएम फिरोजाबाद और मथुरा में तूफान पीड़ित परिवारों से भी मिलकर उन्हें राहत के चेक सौंपेंगे।

एत्मादपुर में हुई इनकी मौत
बुधवार रात को 2 ने दम तोड़ा था। इस तरह आंधी में मरने वालों की संख्या चार हो गई। तीन बार आए तूफान ने 72 जिंदगियों को छीन लिया है। एत्मादपुर क्षेत्र के दो गांवों में तूफान के चलते दो लोगों की मौत हुई। जबकि दीवार के मलबे में दबकर दर्जनभर लोग घायल हो गए। बता दें कि खंदौली के नगला अर्जुन में दीवार का मलबा गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। बरहन के मौसमपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिर गई और यहीं के हसनजहांपुर में एक पुरानी धर्मशाला आंधी के दौरान गिर पड़ी थी। बुधवार को तूफान की चपेट में आकर मौत से लड़ रही दो जिंदगियां हार गईं। छत्ता के जीवनी मंडी की कोयले वाली गली की रामकली (65) और खंदौली के नगला अर्जुन के राजपाल का बेटा विशाल (10) की मौत हो गई।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?