1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट- अनुष्का की शादी के बाद बॅालीवुड में लगी शादियों की झड़ी !जानें इस साल हुईं कितनी शादियां?

आइए देखते हैं इस साल किन स्टार्स ने सात फेरे लिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 10 May 2018, 4:47 PM IST

celebritites marriage in 2018

celebritites marriage in 2018

पिछले साल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के बाद से मानों शादियों की बारिश सी लग गई है। टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॅालीवुड जगत तक मानों शादियों का सिलसिला शुरू हो गया है। हर महीने किसी न किसी स्टार की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। तोे आइए देखते हैं इस साल किन स्टार्स ने सात फेरे लिए हैं।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

नेहा ने क्र‍िकेटर ब‍िशन स‍िंह बेदी के बेटे अंगद बेदी के साथ शादी की है। दोनों ने यह शादी गुपचुप तरीके से की, जिसका खुलासा दोनों ने इंस्‍टाग्राम के जरिए किया। अंगद बेदी ने क्र‍िकेटर ब‍िशन स‍िंह बेदी के बेटे हैं ।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

4 साल डेट करने के बाद आखिरकार सोनम कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से 8 मई को मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई। यह शादी इस साल की सबसे चर्चित शादी साबित हुई।

मिलिंद सोमन और अकिंता कोवर

मिलिंद सोमन और अकिंता कोवर ने 22 अप्रेल को सात फेरे लिए।

श्रिया सरन और एंड्रूय कोसाचीव

साउथ और बॅालीवुड इंडस्ट्री में काम कर चुकी मशहूर अभिनेत्री श्रिया सरन ने 12 मार्च, 2018 को रशियन ब्वॉयफ्रेंड एंड्रूय कोसाचीव के साथ शादी की थी।

शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना

'मेरी आशिकी तुमसे ही' के फेमस स्टार शक्ति अरोड़ा ने हाल में अपनी लॅान्ग टाइम गर्लफ्रेंड नेहा सक्सेना से शादी कर ली हैं। ये कपल लंबे वक्त से एक दुसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने 4 साल पहले एक दूसरे से सगाई की थी। इतना ही नहीं इनकी शादी 2016 में ही होने वाली थी लेकिन उस दौरान नोटबंदी के चलते शादी को टालना पड़ा।

37 साल की नेहा ने गुपचुप रचाई शादी, 40 पार ये अभिनेत्रियां अभी तक हैं कुंवारी

ऐश्वर्या राय करने जा रही हैं इंस्टग्राम पर इंट्री, क्या तोड़ पाएंगी इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश का रिकॉर्ड