1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनम और आनंद की कुण्डली में बन रहे है ऐसे दुर्लभ योग, ऐसा हुआ तो टूट जाएगी शादी?

प्रसिद्ध ज्योतिषी संदीप कोचर ने बताया कि क्या शादी के बाद सोनम और आनंद खुश रहेंगे?...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 10 May 2018, 11:11 AM IST

sonam kapoor

sonam kapoor

लगभग 4 साल डेट करने के बाद आखिरकार सोनम कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से 8 मई को मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई। सोनम की शादी इन दिनों बी-टाउन इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई है। की संगीत, शादी और रिसेप्शन में सेलेब्स का जमावड़ा लगा। कई दिग्गज सेलेब्स नव-विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। अनिल कपूर ने भी अपनी लाडली बेटी सोनम कपूर की शादी किसी प्रकार को कोई कसर नहीं छोड़ी। सोशल मीडिया पर सोनम की शादी के वीडियो और फोटोज खूब लगातार वायरल हो रहे हैं। सोनम के फैंस भी शादी का खूब जश्न मना रहे हैं और लगातर नई नवेली दुल्हन को बधाई पे बधाई पोस्ट कर रहे हैं।

मीडिया में सोनम की शादी की हर लेटेस्ट अपडेट्स पर हो रही जमकर चर्चा के बीच प्रसिद्ध ज्योतिषी संदीप कोचर ने बताया कि क्या शादी के बाद सोनम और आनंद खुश रहेंगे? अगर संदीप की बातों पर विश्वास किया जाए तो इस कपल के बीच ग्रेट अंडरस्टैंडिंग रहेगी। हालांकि, इसी के साथ संदीप ने एडवाइस देते हुए कहा बस उनके बीच कभी बहस ना हो। अगर दोनों के बीच बहस हुई तो उनकी शादीशुदा जिंदगी में बड़ा भूचाल आ सकता है। संदीप कहते है कि सोनम और आनंद की कुण्डली के अनुसार वे दोनों गैर राजनायिक व्यक्ति प्रतीत होते हैं और इस प्रकार उन्हें एक-दूसरे से बहस करने से बचना चाहिए।

सोनम कपूर 9 जून, 1985 में दोहपर में पैदा हुई थी। संदीप कहते हैं कि पिछला साल निराशाजनक होने के बाद शनि में वीनस की दशा उनके जीवन में सुंदर समय की शुरूआत करेगी। ज्योतिषी का कहना है कि सोनम की कुण्डली में सूर्य 10वें घर में बैठा है। जो उनके माता-पिता के लिए बहुत भाग्यशाली है। वह कहते हैं कि अभिनेत्री बहुत ही बुद्धिमान आधिकारिक और सीधा ही है। अपनी कुण्डली में कुछ विशेषताओं के कारण ही वह एक बिजनेसमैन से शादी करने के लिए पैदा हुई।

सोनम के होने वाले पति आनंद को लेकर संदीप करते हैं कि वह एक बहुत ही खुश और आशावादी व्यक्ति हैं। सोनम और आनंद की कुण्डली में 36 में से 25 योग बन रहे हैं।