1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामने आया साेनम कपूर की शादी का राजस्थान कनेक्शन, साेशल मीडिया में बना चर्चा का विषय

सामने आया साेनम कपूर की शादी का राजस्थान कनेक्शन, साेशल मीडिया में बना चर्चा का विषय

2 min read
Google source verification
Sonam Kapoor-Anand Ahuja Marriage

जैसलमेर। स्वर्णनगरी के गोपा चौक में दाल-पकवान बेचने वाले दौलत खत्री के हाथों के स्वाद का जादू बॉलीवुड के सितारों के सिर चढ़कर बोला है।

दौलत को खास तौर पर मुम्बई बुलाया गया
मुम्बई में फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी में मेहमानों के लिए परोसे गए व्यंजनों की लम्बी-चौड़ी फेहरिस्त में जैसलमेर के दौलत खत्री की ओर से तैयार किए गए दाल-पकवान भी शामिल थे। इसके लिए दौलत को खास तौर पर मुम्बई बुलाया गया था।

जैसलमेर में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है दौलत का पकवान
दौलत ने शादी समारोह में दाल-पकवान की स्टॉल लगाई, जिसका लुत्फ बॉलीवुड सितारों व उनके परिवार के लोगों ने उठाया। इस मौके पर अभिनेता रणवीर सिंह ने दौलत खत्री के साथ जो सेल्फी ली, वह जैसलमेर में सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हो गई।

जैसलमेर के गोपा चौक सहित अन्य क्षेत्रों में पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से सुबह नाश्ते के तौर पर दाल-पकवान को खासा पसंद किया जाता है। जैसलमेर में दौलत का पकवान बहुत ज्यादा ही प्रसिद्ध है।

खाने के लिए उमड़ती है लोगों की भीड़
सुबह के समय पकवान खाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है, जिससे ही दौलत के पकवान को सोनम कपूर की शादी में शामिल किया गया है। साेनम की शादी में जैसलमेर के पकवान को शामिल करना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सोनम कपूर का विवाह बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ हुआ है। शादी में सोनम कपूर ने फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील का लाल रंग का जोड़ा पहना। अपने लुक को उन्होंने हेवी ज्वैलरी के साथ कम्पलीट किया। दुल्हन के लिबाज में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि आनंद आहूजा गोल्डन शेरवानी में दिखाई दिए। करीना कपूर , जाह्नवी कपूर, कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, करिश्मा कपूर खूबसूरत आउटफिट्स में विवाह में पहुंची। साेनम के पापा अनिल कपूर अपने झकास अंदाज में दिखे।

Story Loader