अहमदाबाद

सौ ग्राम सोने का बिस्किट दिखा चांदी कारीगर से 12 लाख की ठगी

Feature image

पांच आरोपियों के खिलाफ भुज ए डिवीजन थाने में मामला दर्ज

गांधीधाम. कच्छ जिले में सौ ग्राम सोने का बिस्किट दिखा भचाऊ के चांदी कारीगर से 12 लाख की ठगी का मामला सामने आया। इस संबंध में पांच आरोपियों के खिलाफ भुज ए डिवीजन थाने में मामला दर्ज किया गया।जानकारी के अनुसार, कच्छ जिले के भचाऊ निवासी व चांदी के जेवर की लेबोरेट्री में टेस्टिंग करने वाले कारीगर चंद्रकांत गायकवाड ने मामला दर्ज कराया। शिकायत के अनुसार भुज में सस्ता सोना मिलने की जानकारी मिलने पर मई महीने में संपर्क किया।
गोविंद मारवाड़ी से परिचय होने पर उसने 200 ग्राम सोना लेने को कहते हुए 12 लाख रुपए दाम बताए। बाद में अशोक पटेल ने फोन कर माल आने की जानकारी दी। 30 मई को चंद्रकांत भुज पहुंचा। भुज में आरटीओ सर्कल के पास एक वाहन उसे लेने पहुंचा।वहां से एयरपोर्ट ले जाकर अशोक पटेल के साझेदार की पहचान बताकर 100 ग्राम सोने का बिस्किट बताया और 12 लाख रुपए नकद लिए। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि कस्टम विभाग वाले पीछे पड़े हैं। भुज में सोना नहीं दे सकते और शेखपर बुलाया।
वहां पहुंचने पर कहा कि कस्टम विभाग वाले पीछे पड़े हैं, वाहन खड़ा नहीं रखें। भचाऊ पहुंचने के बाद कहा कि एक-दो दिन में माल देंगे। इसके बाद फोन नहीं उठाया और रुपए नहीं लौटाए। भुज पहुंचकर तलाश करने पर पता लगा कि गोविंद मारवाड़ी की पहचान बताने वाला व्यक्ति सुखपर निवासी गौतम राव था।
वहीं अशोक पटेल का असली नाम मामद सिधिक था, वह लखपत के खरोडा का निवासी था। अन्य आरोपियों में मुस्तफा नगर निवासी इजाज उर्फ लाखो सिधिक हिंगरोजा, मदीना नगर-2 निवासी सोयब मामद ककल, सुखपर निवासी उरस ईलियास सोढा शामिल थे। पांचों आरोपियों के खिलाफ 12 लाख रुपए की ठगी का मामला भुज ए डिजीवन थाने में दर्ज किया गया।

Updated on:
27 Oct 2025 10:28 pm
Published on:
27 Oct 2025 10:28 pm