अहमदाबाद

Corona Update: अहमदाबाद में 71 समेत एक दिन में गुजरात में कोरोना के 119 नए मरीज

500 से अधिक एक्टिव केस, अहमदाबाद शहर में ही आधे से अधिक

less than 1 minute read
file photo

गुजरात में आए दिन कोरोना के नए मामलों में वृद्धि हो रही है। बुधवार को एक ही दिन में अहमदाबाद में 71 समेत कुल 119 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस 508 हो गए हैं। इनमें से आधे से अधिक अहमदाबाद शहर में हैं।राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में कोरोना के कुल 508 मरीजों में से 18 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 490 होम आइसोलेशन के तहत उपचार ले रहे हैं। बुधवार को 72 मरीज कोरोना मुक्त होने पर छुट्टी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों का जिनोम सिक्वेंसी टेस्टिंग गांधीनगर में किया जाता है। इस दौरान जेएन-1, एलएफ-7 और एक्सएफजी वैरिएंट की ज्यादा पुष्टि हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से इस तरह के वैरिएंट सामान्य प्रकार के बताए गए हैं। इससे सतर्कता बरतने की जरूरत है न कि घबराने की।

अहमदाबाद में चार दिनों में दो मौतशहर में कोरोना के कारण एक जून से बुधवार सुबह 11 बजे की स्थिति में दो मरीजों की मौत हो गई। बुधवार को भी एक मौत की पुष्टि की गई है। एक ही दिन में 71 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 30 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। शहर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मरीजों की संख्या 401 पर पहुंच गई है इनमें से अब तक 118 को डिस्चार्ज कर दिया गया। हाल में 281 एक्टिव मरीज हैं। सबसे अधिक 95 एक्टिव मरीज उत्तर पश्चिम जोन में दर्ज हुए हैं। जबकि 86 मरीज पश्चिम जोन और 53 दक्षिण पश्चिम जोन में हैं। दक्षिण जोन में 20, पूर्व व उत्तर जोन में 12-12और मध्य जोन में तीन मरीज बताए गए हैं।

Published on:
04 Jun 2025 10:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर