अहमदाबाद

लोक साहित्यकार हकाभा गढ़वी कार सहित नदी में गिरे, बाल-बाल बचे

राजकोट. लोक साहित्यकार हकाभा गढ़वी की कार रविवार देर रात को सुरेंद्रनगर जिले की ध्रांगध्रा तहसील के बैसाबगढ़ गांव के पास नदी में गिर गई, हालांकि वे बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, हकाभा गढ़वी अपने मित्रों के साथ कार से दर्शन करने गए थे। रविवार देर रात लगभग साढ़े 12 बजे दर्शन कर मोरबी जिले में हलवद की ओर जा रहे थे। उस समय सड़क के बीच से सांप गुजर रहा था। उसे बचाने के लिए कार मोड़ते समय चालक ने स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया। इस कारण कार बैसाबगढ़ के पास नदी में गिर गई।
2 min read
Folk Litterateur Hakabha Gadhvi Narrowly Escapes After Car Plunges into River
नदी में गिरी कार से लोक साहित्यकार हकाभा गढ़वी को बाहर निकालते लोग।

सुरेंद्रनगर में बैसाबगढ़ के पास सड़क पार कर रहे सांप को बचाने के प्रयास में हादसा

राजकोट. लोक साहित्यकार हकाभा गढ़वी की कार रविवार देर रात को सुरेंद्रनगर जिले की ध्रांगध्रा तहसील के बैसाबगढ़ गांव के पास नदी में गिर गई, हालांकि वे बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, हकाभा गढ़वी अपने मित्रों के साथ कार से दर्शन करने गए थे। रविवार देर रात लगभग साढ़े 12 बजे दर्शन कर मोरबी जिले में हलवद की ओर जा रहे थे। उस समय सड़क के बीच से सांप गुजर रहा था। उसे बचाने के लिए कार मोड़ते समय चालक ने स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया। इस कारण कार बैसाबगढ़ के पास नदी में गिर गई।
सूचना मिलते ही आसपास के युवक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने नदी में गिरी कार के शीशे तोड़कर हकाभा और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हकाभा कार की पिछली सीट पर बैठे थे, इसलिए उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। युवकों ने कार में मौजूद सभी सामान भी सुरक्षित बाहर निकालकर उन्हें सौंप दिया। प्राथमिक उपचार के बाद हकाभा को अस्पताल ले जाया गया।
हादसे के बाद उन्होंने बताया कि मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। मुझे कोई गंभीर चोट नहीं लगी है, केवल हल्की चोटें आई हैं। समय पर जान बचाने के लिए उन्होंने स्थानीय लोगों की ासराहना की। बड़ी कार होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। पानी में डूबी कार को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

राजकोट में ट्रक की टक्कर से प्रौढ़ की मौत

राजकोट. शहर की आजीडैम चौकड़ी-मांडा डूंगर सर्विस रोड पर रविवार देर शाम को फैक्ट्री से घर लौट रहे प्रौढ़ की हिट एंड रन की घटना में ट्रक की टक्कर से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मांडा डूंगर के पास सुंदरम सोसाइटी निवासी रवजी परमार (58) रविवार देर शाम को मांडा डूंगर के निकट भवानी फैक्ट्री से सर्विस रोड पर पैदल घर जा रहे थे।
इसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और परिजनों को सूचना दी।
घायल प्रौढ़ को इलाज के लिए पहले राजकोट के निजी अस्पताल ले जाया गया, गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, रविवार देर रात को सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सिविल अस्पताल चौकी के स्टाफ ने आजीडैम पुलिस को सूचना दी। आजीडैम पुलिस ने हिट एंड रन की घटना के बाद फरार हुए ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

Updated on:
27 Jul 2026 10:42 pm
Published on:
27 Jul 2026 10:42 pm