15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat: सरकारी, अनुदानित कॉलेजों में बीई की 693 सीटें खाली, प्रवेश के लिए आज से नया चरण

-व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रवेश समिति( एसीपीसी) ने घोषित किया नया प्रवेश कार्यक्रम, 28 से 30 तक नए सिरे से भर सकेंगे चॉइस, एक अगस्त को दिया जाएगा प्रवेश
2 min read
Google source verification
Acpc

एसीपीसी।

Ahmedabad. गुजरात के सरकारी और अनुदानित कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी 693 सीटें रिक्त रही हैं। इन्हें भरने के लिए प्रवेश का नया ऑनलाइन चरण घोषित किया है।

व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रवेश समिति (एसीपीसी) की ओर से सोमवार को इसके लिए नया प्रवेश कार्यक्रम घोषित किया है। इसके तहत 28 से 30 जुलाई के दौरान वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थी सरकारी और अनुदानित कॉलेजों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए नए सिरे से चॉइस भर सकते हैं। चॉइस फिलिंग के तहत अनुदानित कॉलेजों में 97 सीटें और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 596 सीटें उपलब्ध हैं। चॉ़इस और मेरिट के आधार पर एक अगस्त को प्रवेश आवंटित किए जाएंगे। अनुदानित कॉलेजों की 1658 में से 1561 सीट और सरकारी कॉलेज की 9828 सीट में से 9232 सीटें भरी हैं।

आइआइटी-राम,एमएसयू की 53 सीटें भी उपलब्ध

आइआइटी राम मणिनगर और एमएसयू के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की रिक्त रहीं सीटों को भी इस चरण में भरा जाएगा। आइआइटी-राम की 211 में से 176 सीटें भरी हैं, 35 खाली हैं। इन रिक्त सीटों को भरने के लिए आइआइटीराम ने एसीपीसी को सहमति दी है। एमएसयू के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की 179 सीटों में से 161 सीटें भरी हैं। 18 खाली हैं। इन 18 खाली सीटों पर इस नए चरण में प्रवेश की प्रक्रिया की जाएगी।

निजी कॉलेज में बीई की 34 हजार सीटें खाली, अब कॉलेज देंगे प्रवेश

एसीपीसी के तहत बीई कोर्स की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद निजी कॉलेजों में बीई की 34676 सीटें खाली हैं। इन खाली सीटों पर अब संबंधित कॉलेज की ओर से एसीपीसी के नीति, नियमों के तहत प्रवेश प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए कॉलेज स्तर पर 29 जुलाई से कॉलेज में ही प्रवेश फॉर्म मिलेंगे, कॉलेज में ही उसे जमा करना होगा। कॉलेज अपना प्रवेश का पूरा कार्यक्रम उनकी वेबसाइट पर नोटिस बोर्ड पर जारी करेंगे और नीति- नियमों के तहत प्रवेश प्रक्रिया करके 14 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेंगे।

जम्मू एवं कश्मीर के विस्थापित विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया आज

अहमदाबाद. जम्मू एवं कश्मीर से विस्थापित विद्यार्थियों के लिए बीई, बीफार्म, बीआर्क कोर्स में प्रति कॉलेज आरक्षित दो सीटों पर प्रवेश के लिए इस साल 190 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। 15 जुलाई तक मिले इन आवेदनों के आधार पर 22 जुलाई को मेरिट जारी की गई। मंगलवार को एल.डी.इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित एसीपीसी कार्यालय पर ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया की जाएगी। विद्यार्थियों को अपने सभी असली प्रमाण-पत्रों को लाना अनिवार्य है। सूत्रों के तहत बीई में 240 सीट की तुलना में 156 आवेदन आए हैं। बीफार्म की 210 सीट पर 32 और बीआर्क की 40 सीट पर जम्मू एवं कश्मीर के दो विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है।