अहमदाबाद

Gujarat : राज्य में मानसून के बीच डेढ़ माह में 4655 स्वास्थ्य शिविरों में 1.20 लाख लोगों की जांच

इस अभियान को सफल बनाने के लिए 17 हजार से अधिक मेडिकल और पैरामेडिकल टीमें राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार कार्यरत हैं। ये टीमें मेडिकल शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य जांच, आवश्यक उपचार, दवाओं का वितरण, रोगों की निगरानी और जनजागरूकता का कार्य कर रही हैं।
2 min read
Ahmedabad news
मच्छर जनित रोगों से बचने के लिए की जा रही फॉगिंग।

Ahmedabad news: मानसून के दौरान जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप न फैले, इसके लिए राज्य का स्वास्थ्य विभाग की ओर से बचाव और उपचार अभियान जारी है। गत 15 जून से अब तक प्रदेशभर में 4655 मेडिकल शिविर आयोजित कर 1.20 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई है।

वहीं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.91 लाख से अधिक पानी के नमूनों का क्लोरीनेशन परीक्षण किया गया। इसके साथ ही लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए 84.38 लाख से अधिक क्लोरीन की गोलियां तथा 8.67 लाख से अधिक ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस अभियान को सफल बनाने के लिए 17 हजार से अधिक मेडिकल और पैरामेडिकल टीमें राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार कार्यरत हैं। ये टीमें मेडिकल शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य जांच, आवश्यक उपचार, दवाओं का वितरण, रोगों की निगरानी और जनजागरूकता का कार्य कर रही हैं।

ढाई हजार से अधिक पेयजल लाइन के रिसाव को रोका

जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए राज्यभर में ढाई हजार से अधिक पेयजल पाइपलाइनों के लीकेज की मरम्मत कराई गई है, ताकि दूषित पानी की आपूर्ति रोकी जा सके। साथ ही पानी की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद महानगरपालिका क्षेत्र में 477 मेडिकल एवं पैरामेडिकल टीमों ने 12972 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। यहां 73858 पानी के नमूनों की जांच के साथ 5.46 लाख से अधिक क्लोरीन की गोलियों का वितरण किया गया। बारिश को ध्यान में रखकर यह यह अभियान चलाया जा रहा है।

सूरत में 12.85 लाख से अधिक क्लोरीन की गोलियां वितरित

वहीं सूरत महानगरपालिका क्षेत्र में 12.85 लाख से अधिक क्लोरीन की गोलियां और 3.11 लाख से अधिक ओआरएस पैकेट वितरित किए गए। जूनागढ़ जिले में 1880 मेडिकल शिविरों के माध्यम से 37943 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। बारिश को ध्यान में रखकर यह यह अभियान चलाया जा रहा है।

Updated on:
28 Jul 2026 10:33 pm
Published on:
28 Jul 2026 10:32 pm