28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat: जम्मू-कश्मीर से विस्थापित 61 विद्यार्थियों ने बीई, बीफार्म, बीआर्क में लिया प्रवेश

-एसीपीसी में ऑफलाइन की गई प्रवेश प्रक्रिया, 190 विद्यार्थियों ने किया था आवेदन, एल.डी.इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित समिति कार्यालय में की गई ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया
2 min read
Google source verification
ACPC

एसीपीसी।

Ahmedabad. जम्मू एवं कश्मीर से विस्थापित विद्यार्थियों के लिए बीई, बी फार्म, बीआर्क (आर्किटेक्चर) में प्रति कॉलेज आरक्षित दो सीटों पर प्रवेश के लिए इस साल आवेदन करने वाले 190 विद्यार्थियों में से 61 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। 368 सीटें खाली रहीं। व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रवेश समिति (एसीपीसी) की ओर से मंगलवार को एल.डी.इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर स्थित समिति के कार्यालय में ही सुबह रूबरू (ऑफलाइन) प्रवेश प्रक्रिया की गई।

एसीपीसी के तहत 15 जुलाई तक जम्मू एवं कश्मीर से विस्थापित लोगों के 190 बच्चों ने आवेदन किया था। इसके आधार पर 22 जुलाई को मेरिट जारी की गई। बीई में 240 सीट की तुलना में 156 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 46 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। वहीं बीफार्म कोर्स की 210 सीट पर आवेदन करने वाले 32 में से 13 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।

बीआर्क की 40 सीट पर जम्मू एवं कश्मीर से विस्थापित दो विद्यार्थियों आवेदन किया था। दोनों ही उपस्थिति रहे और दोनों ही विद्यार्थियों ने प्रवेश भी लिया है। ऐसे में बीई, बीफार्म और बीआर्क कोर्स में जम्मू एवं कश्मीर से विस्थापित लोगों के बच्चों की श्रेणी में इस साल कुल 61 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इसके चलते बीई में इन बच्चों के लिए आरक्षित सीटों में से 194 सीट, बीफार्म में 197 सीट सीटें खाली रहीं। बीआर्क की 40 सीट में से 38 सीटें खाली रहीं।

सरकारी, अनुदानित कॉलेजों को ही देते हैं तवज्जो

एसीपीसी के अधिकारियों का कहना है कि जम्मू -कश्मीर के विस्थापित लोगों के बच्चे ज्यादातर सरकारी और उसके बाद अनुदानित कॉलेज की सीटों को ही तवज्जो देते हैं। ऐसे में सरकारी सीटें ही भरती हैं।

एमफार्म में 1817 विद्यार्थियों को प्रवेश आवंटित, 269 सीटें खाली


अहमदाबाद. गुजरात के 77 फार्मेसी कॉलेजों में मास्टर ऑफ फार्मेसी (एमफार्म) कोर्स के प्रथम वर्ष की 2086 सीटों पर मंगलवार को व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रवेश समिति (एसीपीसी) ने पहले चरण में 1817 विद्यार्थियों को प्रवेश आवंटित किया है। प्रवेश आवंटन के बाद की स्थिति में निजी कॉलेज में एमफार्म की 269 सीटें खाली हैं।

एसीपीसी के तहत इस साल राज्य में एमफार्म की कुल स्वीकृत 3396 सीटों में से प्रबंधन और एनआरआइ कोटे की सीटों को छोड़कर 77 कॉलेजों की 2086 सीटों पर एसीपीसी को प्रवेश देना है। इन सीटों पर प्रवेश के लिए 3149 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसमें ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपेट) योग्यता वाले 348 विद्यार्थी शामिल हैं। अन्य 2801 आवेदकों की जीटीयू की ओर से पीजी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ली गई। इन दोनों प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर 2849 विद्यार्थियों की मेरिट जारी की है। पहले चरण में मंगलवार को एक सरकारी कॉलेज की सभी 44 सीटों, 76 निजी कॉलेजों की 2042 सीटों में से 1773 सीटों पर प्रवेश आवंटित किए गए हैं। जिन विद्यार्थियों को प्रवेश आवंटित किया है। ऐसे विद्यार्थियों को एक अगस्त तक टोकन ट्यूशन फीस भरकर प्रवेश को कन्फर्म कराना होगा। जो विद्यार्थी दूसरे चरण में भी शामिल होना चाहते हैं, उन्हें कॉलेज में रिपोर्टिंग न करके, तीन से छह अगस्त के दौरान दूसरे चरण में शामिल होने के लिए ऑनलाइन मंजूरी देनी होगी और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा।