28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ahmedabad: धोलेरा के पास भीषण हादसा, अचानक पलटी कार में लगी आग, महिला और पुत्र की जलने से मौत

-कार चालक व उसके पिता के जल्द निकलने से बची जान, पुलिस ने शुरू की हादसे के कारणों की जांच, सूरत से भावनगर खोडियार माता मंदिर दर्शन करने जा रहा था परिवार
2 min read
Google source verification
Dholera car catch fire

धोलेरा में कार में लगी आग।

Ahmedabad. जिले के धोलेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अचानक अनियंत्रित होकर कार के डिवाइडर कट से टकराते हुए पलट जाने से उसमें आग लग गई। इस घटना में कार सवार महिला और उसके एक वर्षीय एक मासूम बच्चे की जिंदा जलने से मौत हो गई। जबकि कार चालक और उनके पिता किसी प्रकार से समय रहते कार से निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई।

धोलेरा थाने के पुलिस निरीक्षक सुभाष शर्मा ने बताया कि यह हादसा धोलेरा में एक्सप्रेस हाईवे के समीप चांदनी होटल कट के पास हुआ। मंगलवार शाम करीब चार बजे एक कार अचानक से डिवाइडर कट से टकराते हुए पलट गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में पीछे वाली सीट पर बैठी महिला और उसका एक वर्षीय बच्चा बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो गई। जबकि कार चालक और ड्राइवर की सीट के पास वाली सीट पर बैठे उनके पिता किसी प्रकार से समय रहते बाहर निकल गए। हालांकि यह दोनों भी जल गए हैं।

धोलेरा का ही मूल निवासी है परिवार, सूरत से आ रहा था

शर्मा ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुआ पटेल (काकडिया) परिवार मूलरूप से धोलेरा तहसील के ओतरिया गांव का रहने वाला है। फिलहाल परिवार के सदस्य सूरत में रहते हैं। यह परिवार कार लेकर सूरत से भावनगर खोडियार मंदिर दर्शन को जा रहे थे। कार जतिन चला रहे थे। उनके पास वाली सीट पर उनके पिता सवजीभाई बैठे थे, जबकि ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर जतिन की पत्नी अमी और उनका एक वर्षीय पुत्र धनुष बैठा था।

मंगलवार शाम चार बजे धोलेरा में चांदनी कट के पास कार किसी प्रकार से अनियंत्रित होकर हाईवे के बीच वाले हिस्से पर कट से टकराते हुए पलट गई। कार में अचानक आग लग गई। ऐसे में जतिन और उनके पिता तो किसी प्रकार से बाहर निकल गए, लेकिन कार पलट जाने से पीछे बैठी जतिन की पत्नी और एक वर्षीय बेटा नहीं निकल पाए और उनकी जलने से मौत हो गई। दमकल विभाग की टीम को भी बुलाया गया था,लेकिन जब तक दमकल की टीम पहुंची और आग बुझाई तब तक देर हो गई थी।