
Gujarat: जून में सुस्त पड़े मानसून ने जुलाई में ऐसी रफ्तार पकड़ी कि पिछले दस वर्षों का रिकॉर्ड ही टूट गया। राज्य में जुलाई के दौरान 21.75 इंच बारिश दर्ज की गई, जो वर्ष 2017 के जुलाई महीने से लेकर अब तक के जुलाई महीने तक सर्वाधिक है। यही नहीं, पूरे मानसून सीजन में 31 जुलाई तक हुई कुल बारिश का 65 प्रतिशत हिस्सा अकेले जुलाई में ही बरस गया। अच्छी वर्षा के चलते जून की कमी काफी हद तक पूरी हो गई। जून में केवल 1.39 इंच बारिश हुई थी।
अगस्त के पहले दो दिनों में 1.40 इंच बारिश हो चुकी है। राज्य के सभी 34 जिलों और 257 तहसीलों में बारिश दर्ज की गई।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार रविवार सुबह तक गुजरात में पिछले 24 घंटे के दौरान औसतन 1.40 इंच बारिश दर्ज की गई। राज्य में अब तक कुल 24.54 इंच वर्षा दर्ज हो चुकी है, जो पिछले 30 वर्षों के 35.78 इंच के औसत का 68.58 प्रतिशत है।
लगातार सक्रिय मानसून के चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में खूब बारिश हुई है। कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हुई। यही कारण है कि इस वर्ष राज्य में जुलाई में हुई बारिश पिछले दस वर्ष के मुकाबले एक माह में सबसे अधिक है। इसका असर जलाशयों, नदियों पर भी हो रहा है। कई जिलों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
दक्षिण गुजरात में सबसे अधिक बारिशक्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार दक्षिण गुजरात में सबसे अधिक बारिश हुई है। यहां 31 जुलाई तक 55.29 इंच बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य का 91 प्रतिशत है। पूर्व-मध्य गुजरात में 20.04 इंच, सौराष्ट्र में 14.65 इंच, उत्तर गुजरात में 13.43 इंच तथा कच्छ में 4.06 इंच औसत बारिश हुई। इस अवधि तक पूरे गुजरात में 23.15 इंच बारिश दर्ज की गई।
वर्ष बारिश (इंच)
2026- 21.752025- 9.92
2024- 16.732023- 17.68
2022- 20.912021- 6.97
2020- 9.022019 8.74
2018- 15.042017- 20.71