अहमदाबाद

ahmedabad शहर में औसतन पौन इंच बरसा पानी, कुछ जगहों पर भरा पानी

पालडी स्थित मानसून मुख्य कंट्रोल रूम के अनुसार विराटनगर में 1.81 इंच, निकोल में 1.65 इंच, ओढव में 1.59 इंच, कठवाड़ा में 1.54 इंच, मेमनगर में 1.36 इंच, कोतरपुर में 1.34 इंच, हंसपुरा में 1.24 इंच, वटवा में 1.22 इंच, सरदारनगर में 1.22 इंच और ओगणज में 1.18 इंच बारिश दर्ज की गई।
2 min read
rain in gujarat
अहमदाबाद में एक जगह पर भरा बारिश का पानी।

ahmedabad शहर में मंगलवार को दिनभर बादलों का डेरा रहा। महानगरपालिका (मनपा) के अनुसार सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक शहर में औसतन 19.34 मिमी (0.77 इंच) बारिश दर्ज की गई। सुबह से शाम तक रुक-रुककर कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश और फुहारों का सिलसिला चलता रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकलने से मौसम सुहावना बना रहा।दिन भर बारिश के कारण कुछ जगहों पर पानी भर गया। हालांकि ज्यादा बारिश नहीं होने के कारण जल्द ही पानी भराव की समस्या दूर हो गई।

वासणा बैराज का एक गेट खोला

बारिश के बीच वासणा बैराज का जलस्तर मंगलवार शाम छह बजे 131.00 फीट रहा। बैराज में 148 क्यूसेक पानी की आवक और 233 क्यूसेक पानी की निकासी दर्ज की गई। जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए गेट नंबर-25 को आधा फुट खोलकर रखा गया। राहत की बात यह रही कि शाम तक शहर के सभी अंडरपास और प्रमुख मार्ग सामान्य रूप से चालू रहे तथा जलभराव की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।

शहर में कुल औसतन 24.58 इंच बरसात

इस मानसून में मंगलवार शाम छह बजे तक शहर में कुल औसतन 24.58 इंच बारिश हो चुकी है। शहर के विभिन्न इलाकों में जोधपुर में सबसे अधिक वर्षा 29.06 इंच वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद मक्तमपुरा में 28.92 इंच, चांदलोडिया में 27.68 इंच, थलतेज में 27.01 इंच, बोडकदेव में 26.81 इंच और सरखेज में 24.86 इंच बारिश हो चुकी है।

इन इलाकों में इतनी बारिश

इलाका बारिश (इंच में)

विराटनगर 1.81

निकोल 1.65

ओढव 1.59

कठवाड़ा 1.54

मेमनगर 1.36

कोतरपुर 1.34

हंसपुरा 1.24

वटवा 1.22

सरदारनगर 1.22

ओगणज में 1.18

राज्य में कई जगहों पर मूसलाधार, शहेरा में पांच इंच से अधिक

गुजरात में मंगलवार को मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आया। सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक राज्य की 105 तहसीलों में बारिश दर्ज की गई। कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई।

सबसे अधिक वर्षा पंचमहाल जिले की शहेरा तहसील में 5.35 इंच रिकॉर्ड की गई। महीसागर जिले की कोठंबा में 5.24 इंच, लुणावाडा में 2.72, बालासिनोर में 2.52 , गांधीनगर जिले की देहगाम में 2.09 तथा वलसाड जिले के उमरगाम में 2.05 इंच बारिश हुई। अन्य कई तहसीलों में भी दो इंच से कम बारिश हुई।मौसम विभाग ने बुधवार को पंचमहाल, दाहोद और महिसागर जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा अरवल्ली, खेड़ा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, डांग और तापी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। उत्तर गुजरात, मध्य गुजरात, दक्षिण गुजरात तथा सौराष्ट्र के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश का भी पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार दूसरे दिन गुरुवार को भी दाहोद, छोटा उदेपुर, नर्मदा, डांग और तापी जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं पंचमाहल, महीसागर समेत उत्तर और दक्षिण गुजरात के अनेक जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Updated on:
11 Aug 2026 10:28 pm
Published on:
11 Aug 2026 10:28 pm