11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एएमटीएस ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 6.31 लाख यात्रियों ने किया सफर

एएमटीएस प्रबंधन के अनुसार गत 10 अगस्त के दिन 970 बसों का संचालन किया गया। इन बसों में 631761 यात्रियों ने सफर किया, जो किसी भी कार्यदिवस में अब तक की सबसे अधिक यात्री संख्या है। इससे एएमटीएस को 39.78 लाख रुपए की आय हुई, जो दैनिक आय का नया रिकॉर्ड है।
2 min read
Google source verification
amts bus service

file photo

ahmedabad शहर में सार्वजनिक परिवहन के प्रति लोगों का रुझान बढ़ता दिख रहा है। सोमवार को महानगरपालिका (मनपा) संचालित अहमदाबाद म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट सर्विस (एएमटीएस) ने कार्यदिवस में यात्रियों की संख्या और दैनिक आय, दोनों के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया।

मनपा का कहना है कि यह उपलब्धि शहर में सार्वजनिक परिवहन के प्रति बढ़ते भरोसे का संकेत है। मनपा की ओर से लगातार बसों की उपलब्धता बढ़ाने, समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दे रहा है। इसी का परिणाम है कि यात्रियों की संख्या के साथ राजस्व में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

1150 नई इलेक्ट्रिक एसी बसों के आने से और मजबूत होगी व्यवस्था

मनपा का मानना है कि सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को और मजबूत बनाने के लिए एएमटीएस ने 1150 नई इलेक्ट्रिक एसी बसों की खरीद का वर्क ऑर्डर जारी किया है। इन बसों के शामिल होने से शहर के साथ-साथ अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (औडा) क्षेत्र के यात्रियों को भी अधिक आरामदायक, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बस सेवा मिल सकेगी। मनपा का लक्ष्य बढ़ती यात्री संख्या के अनुरूप बसों की उपलब्धता बढ़ाना और सेवा को अधिक सुलभ बनाना है। नई इलेक्ट्रिक एसी बसों के शामिल होने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक आधुनिक तथा मजबूत होगी। इससे शहर में निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने, यातायात के की समस्या को को घटाने और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।

तिरंगा यात्रा के चलते बीआरटीएस बस सेवा के कई रूटों में अस्थायी बदलाव

अहमदाबाद. शहर में स्वतंत्रता दिवस से पहले निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा के मद्देनजर बुधवार को शहर में बीआरटीएस बस सेवा के कई रूटों में अस्थायी बदलाव किया गया है। अहमदाबाद जनमार्ग लिमिटेड (एजेएल) की ओर से बताया गया कि दोपहर 2 बजे से यात्रा समाप्त होने तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। यात्रा रायपुर स्थित बिग बाजार से सारंगपुर दरवाजा तक निकाली जाएगी। इस कारण प्रभावित मार्गों पर बसों का संचालन परिवर्तित रूट से किया जाएगा।कई प्रमुख रूटों को आंशिक रूप से डायवर्ट किया गया है। इनमें रूट-1, 2, 4, 5, 6, 8, 9, 10, 11, 12 और 13 शामिल हैं। इन रूटों की बसें निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक रास्तों से संचालित होंगी। कुछ रूटों का संचालन बीच के स्टेशनों तक ही सीमित रहेगा, जबकि कुछ बसें आस्टोडिया दरवाजा, गीता मंदिर, मजदूरगाम, फुटबॉल ग्राउंड और कांकरिया क्षेत्र से होकर गुजरेंगी।

यात्रा के दौरान पांच बीआरटीएस स्टेशन/कैबिन पर बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इनमें कालूपुर घी बाजार, कालूपुर रेलवे स्टेशन, कर्णमुक्तेश्वर महादेव, सारंगपुर दरवाजा और रायपुर दरवाजा स्टेशन शामिल हैं। वहीं 38 बीआरटीएस रूटों और 258 बसों का संचालन निर्धारित वैकल्पिक व्यवस्था के अनुसार जारी रहेगा, जबकि 18 फीडर रूटों की 51 बसें भी परिवर्तन मार्ग से संचालित की जाएंगी।