अजमेर

Patrika Bird Fair : कार्यक्रम जारी, देखें सूची…

चौथा अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेयर 17 से, 3 दिन चलेगा आयोजन, कई कार्यक्रम-प्रतियोगिता होंगी

2 min read
Jan 16, 2020
Patrika Bird Fair : कार्यक्रम जारी, देखें सूची...

अजमेर.

सर्द सुबह में झील के शांत पानी में देसी-विदेशी पक्षियों की जलक्रीडा देखने को मिलेगी तो आसमान में परवाज भरते मेहमान परिंदे। विद्यार्थियों को मिलेगा कागज पर कल्पनाओं के रंग भरने का मौका तो शहरवासी बिता सकेंगे देसी-विदेशी परिंदों के समीप सुकून के कुछ पल।

इस दौरान उन्हें देखने को मिलेंगी देसी-विदेशी पक्षियों की अठखेलियां और सुनेने को मिलेगा उनका कलरव। एक बार फिर यह सुनहरी मौका लाया है राजस्थान पत्रिका। सामाजिक सरोकार के तहत आयोजित किए जाने वाले इस चौथे बर्ड फेयर के साक्षी बनेंगे अजमेरवासी।

17 जनवरी से 3 दिन चलने वाले इस बर्ड फेयर में सहयोगी होंगे जिला प्रशासन, नगर निगम और अजमेर विकास प्राधिकरण। इसमें लोगों को प्रकृति को नजदीक से जानने का अवसर मिलेगा तो विद्यार्थियों को चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए रंगों से सपनों का संसार रचने का मौका।

साथ ही जीत सकेंगे प्रतियोगिताओं में भागीदारी निभाकर पुरस्कार भी। आनासागर झील किनारे विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले इस बर्ड फेयर की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। तीन दिवसीय बर्ड फेयर का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

कार्यक्रम : एक नजर

पहला दिन : 17 जनवरी

सुबह 10 बजे : आनासागर बारादरी पर उद्घाटन समारोह, ड्राइंग प्रतियोगिता एवं फोटो प्रदर्शनी

शाम 4 बजे : आनासागर झील सागर विहार पाल पर बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम

दूसरा दिन : 18 जनवरी

सुबह 10 बजे : आनासागर झील किनारे एसटीपी के पास बर्ड वॉचिंग।

दोपहर 12 बजे : मदस विश्वविद्यालय में पर्यावरण विभाग की ओर से संगोष्ठी।

अपराह्न 4 बजे : आनासागर झील किनारे गौरव पथ चौपाटी पर टॉक शो व संगोष्ठी।

तीसरा दिन : 19 जनवरी

सुबह 10 बजे : आनासागर झील विश्राम स्थली के पास बर्ड वॉचिंग व संगोष्ठी

अपराह्न 4 बजे : रीजनल कॉलेज के सामने चौपाटी पर समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह

Published on:
16 Jan 2020 02:45 pm
Also Read
View All