अजमेर

नए वर्ष में 515.82 करोड़ की लागत से 61 प्रोजेक्ट्स की मिलेगी सौगात

नव वर्ष में स्मार्ट सिटी के तहत मिल सकते हैं कई प्रोजेक्ट नए वर्ष में 515.82 करोड़ की लागत से 61 प्रोजेक्ट्स की मिलेगी सौगात

2 min read
Jan 01, 2021
Smart City Project : कुछ टेण्डर आमंत्रित तो कुछ में हुआ काम शुरू

अजमेर.शहर को नए वर्ष 2021 में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 515.82 करोड़ की लागत से 61 प्रोजेक्ट्स की सौगात मिल सकते हैं। इससे आम लोगों को सुविधा के साथ ही धार्मिक नगरी अजमेर में पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा। फरवरी में 2.10 करोड़ की लागत से सागर विहारपाल के रिनोवेशन एवं सौन्दर्यकरण पूरा होगा।

1.90 करोड़ की लागत से अजमेर के विभिन्न उद्यानों का विकास का तीसरा चरण पूरा हो जाएगा। 1.43 करोड़ की लागत से अरबन हाट की सौगात मिलेगी।

1.17 करोड़ की लागत से शास्त्री नगर स्थित पशु चिकित्सायल बनकर तैयार हो जाएगा। ग्रीन अजमेर के तहत 90 लाख की लागत से 25 किलोमीटर एरिया में 2200 पेड़ लगाए जाएंगे। क्लॉक टावर का रिनोवेशन किया जाएगा।

मार्च में 6 प्रोजेक्ट्स पूरा कर लिए जाने की संभावना है। प्रमुख रूप से 5.46 करोड़ की लागत से पुरानी विश्राम स्थली पर लेकफ्रंट एवं बर्ड पार्क का कार्य पूर्ण होगा। अजमेर का किला,केईएमए एसटीपी पर ट्रांसफ ार्मर सहित जल वितरण कार्य पूरे हो जाएंगे।

अप्रेल में सूचना केंद्र पार्किंग और प्रगति नगर कोटड़ा खेल मैदान की सौगात मिलेगी। पहाडग़ंज विद्युत शवदाह गृह शुरू हो जाएगा। जेएलएन एवं पड़ाव में आश्रय स्थल पर द्वितीय तल का कार्य पूरा हो जाएगा। रूप से म्यूजिकल फ ाउंटेन और 3 डी मैपिंग शो शहरवासी लुत्फ उठाएंगे। वैशाली नगर एवं शास्त्री नगर में शहर की सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जेएलएन अस्पताल में मॉर्चरी ब्लॉक बनकर तैयार हो जाएगा।

मई में शहर के प्रवेश मार्गों सहित प्रमुख सड़कें सुन्दर नजर आएंगी मुराल एंड वॉल पेंटिंग के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। जून शहरवासियों को एलीवेटेड रोड का निर्माण।तोपदड़ा खेल मैदान भी बनकर तैयार हो जाएगा।

जुलाई में पटेल मैदान स्पोट्र्स एलाइड फैसिलिटी की सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी। आनासागर सक्र्यूलर रोड के चारों और सड़कों का कार्य पूरा हो जाएगा। सड़कों का कार्य पूरा होने से शहर यातायात सुगम होगा।

बांडी नदी रिवर फ्रंट का कार्य पूरा होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

अक्टूर में गांधी स्मृति उद्यान बनकर तैयार हो जाएगा।

नवंबर में शिव मंदिर से सागर विहारपाल तक पाथ-वे का कार्य पूर्ण कर लिए जाने की संभावना है।

दिसंबर में जेएलएन अस्पताल में पीजी गल्र्स हॉस्टल बनकर तैयार हो जाएगा। वर्ष 2021 में नगर निगम को नए वाहन मिल जाएंगे।

Published on:
01 Jan 2021 06:10 pm
Also Read
View All