अजमेर. पिछले 23 वर्षों से करोड़ों रुपए की लीज राशि जमा नहीं करवाने वाले होटल मानसिंह Hotel Mansingh प्रबन्धन को अब होटल खाली करना होगा। अजमेर विकास प्राधिकरण ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए होटल प्रबन्धन को होटल खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। प्राधिकरण उपायुक्त ने 5 जनवरी January तक होटल को खाली vacate करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार होटल की लीज अवधि समाप्त हो चुकी है। प्राधिकरण अथवा राज्य सरकार ने लीज अवधि में कोई बढोतरी नहीं की है। लीज अवधि समाप्त होने के कारण होटल को आवंटत भूमि 4111.10 वर्गगज भूमि का कब्जा 5 जनवरी 2021 तक खाली कर प्राधिकरण को सुपुर्द किया जाए। कब्जा खाली नहीं करने पर प्राधिकरण होटल को सीज करने की कार्यवाही करेगा। इसके अलावा प्राधिकरण ने पंजीयन विभाग को भी पत्र लिखा है कि होटल मानसिंह के खरीद बेचान से सम्बन्धित दस्तावेजों का पंजीयन नहीं किया जाए क्योंकि होटल की लीज अवधि 1997 में ही समाप्त हो चुकी है। होटल प्रबन्धन पर प्राधिकरण का लाखों रुपए लीज के रूप में बकाया चल रहे हैं।