अजमेर.शहर के बीचोबीच अजमेर विकास प्राधिकरण adaभूमि पर बने हुए होटल मानसिंह Hotel Mansinghको प्राधिकरण नीलामी के जरिए बेचेगा। इसका प्रस्ताव प्राधिकरण ने राज्य सरकार को भेजा है। इसके साथ ही हाल ही होटल को किसी अन्य ग्रुप द्वारा खरीद जाने की जानकारी मिलने पर प्राधिकरण आयुक्त रेणु जयपाल ने पंजीयन विभाग के पत्र लिखकर होटल के खरीद बेचान के दस्तावेज पंजीकृत registry नहीं करने के निर्देश दिए है। होटल की लीज अवधि 1997 में समाप्त हो चुकी है। होटल अतिक्रमण की श्रेणी में है। लाखों रुपए लीज राशि का मामला निपटाए बिना ही अब होटल को किसी अन्य गु्रप द्वारा खरीदने तथा इसका नाम अब जेबी मानसिंह पैलेस किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। होटल के बाहर इसका बोर्ड लगाया गया है।