अजमेर

डेढ़ लाख की आबादी को मिलेगी चिकित्सा सुविधा की सौगात

पंचशील में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण आज

less than 1 minute read
Nov 17, 2019
ajmer

अजमेर.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को अजमेरवासियों को पंचशील के शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय के नवीन भवनों का लोकार्पण कर सौगात देंगे।

जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि 5 करोड़ की राशि से निर्मित

medical facility शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पंचशील, अजमेर का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया । इस शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण 3000 वर्गमीटर भूमि में किया गया। जिसमें फेमिली वेलफेयर रूमए होम्योपैथिक रूम, आयुर्वेद रूमए जनरल स्टोर, अकाउंट रूम, ऑफिस रूम, मेडिसिन स्टोर, लॉबी एवं रैम्प का निर्माण किया गया। इसी भवन में अपर ग्राउंड फ्लोर में मेडिकल ओपीडी, रिकार्ड रूम,रिसेप्शन एवं रजिस्ट्रेशन काउन्टर, प्रवेश हॉल, सर्जिकल रूम, एमओटी मय स्ट्रलाईजर रूम, डिस्पेन्सरी पेडियाट्रिक एवं इम्यूनाइजेशन रूम, ड्रेसिंग,इन्जेक्शन रूम, नर्सिंग स्टेशन, प्रवेश हॉलख् डाक्टर रूम ,एक्सरे रूम,स्टोर व चेन्ज रूम,ऑबर्जवेशन रूम, ट्रीटमेन्ट रूम, गायनिक रूम,वेटिंग लॉबी,सेप्टिक लेबर रूम, प्रीपेयरेशन रूम, नर्सिंग स्टेशन, 9 बैडेड वार्ड ,सीढ़ीयां रैम्प, लिफ्ट आदि का निर्माण किया गया।

इसी प्रकार फ्लोर 13 बैडेड वार्ड, 9 बैडेड वार्ड ,ब्लड स्टोर रूम, स्टोर रूम, लेब, मेजर ओटी, डॉक्टर ड्यूटी रूम, सीढ़ीयां,रैम्पए लिफ्ट आदि का निर्माण किया गया। इस भवन के निर्माण से पंचशील व इसके आसपास के क्षेत्र की लगभग डेढ़ लाख की आबादी को चिकित्सा सम्बन्धी समस्त सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध होगी।

संस्कृत महाविद्यालय के भवनों का होगा लोकार्पण

आचार्य संस्कृत महाविद्यालय का निर्माण 5 बीघा भूमि पर 4 करोड़ 14 लाख 76 हजार की राशि से कराया गया है। जिसमें 11 नये कमरें, लॉबी, कम्प्यूटर रूम, प्राचार्य रूमए उपाचार्य कक्ष, दो कॉमन रूम, दो ऑफिस रूम, एक संस्थापन रूम, पुस्तकालय,सहित अन्य निर्माण कार्य किया गया है। भवन पर सौर पॉवर सिस्टम भी लगाया जा रहा है।

Published on:
17 Nov 2019 07:43 pm
Also Read
View All