30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री करेंगे बाल संगम कार्यक्रम का उद्घाटन

-पंचशील को मिलेगी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की सौगात-संस्कृत महाविद्यालय लोहागल के नवीन भवन का लोकार्पण भी होगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 17 Nov 2019, 7:09 PM IST

मुख्यमंत्री करेंगे बाल संगम कार्यक्रम का उद्घाटन

ajmer

अजमेर.मुख्यमंत्री Chief Minister अशोक गहलोत सोमवार को जवाहर रंगमंच पर सुबह 11.30 बजे आयोजित बाल संगम Bal Sangam कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अजमेर आएंगे। कार्यक्रम पंडित जवाहर लाल नेहरू जयंती के उपलक्ष्य में बाल अधिकारिता विभाग की ओर से बाल अधिकारिता सप्ताह के तहत किया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यभर के बालगृहों के 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कौशल विकास केन्द्र की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ट्रेनिंग मॉड्यूल भी लांच किया जाएगा। मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे आजाद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पंचशील में बनाए गए नवीन शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री यहीं से राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय लोहागल ग्राम के नवीन भवन का लोकार्पण भी करेंगे।

यह रहेगा यात्रा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10.30 बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11 बजे अजमेर पहुचेंगे। सुबह 11.30 से दोपहर 1 बजे तक जवाहर रंगमंच पर बाल संगम कार्यक्रम। दोपहर 1 से 2.30 बजे तक मुख्यमंत्री आजाद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री जयपुर पहुंचेगे।

जिला कलक्टर अधिकारियों को दिए निर्देश

अजमेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोमवार को अजमेर यात्रा सुव्यस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए अधिकारी अपने-अपने जिम्मे का कार्य व्यवस्थित रूप से करें।
जिला कलक्टर ने रविवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री की यात्रा के कार्यक्रम स्थलों पर पेयजल,टॉयलेट, साफ सफाई,अग्नि शमन, खाद्य सामग्री जांच,सेफ हाउस, प्रोटोकोल,मार्ग के पेचवर्क,विद्युत आपूर्ति सहित मंच संचालन आदि की व्यवस्था रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप, उपवन संरक्षक सुदीप कौर,एडीएम कैलाश चन्द्र शर्मा,एडीए के सचिव किशोर कुमार, उपखंड अधिकारी डॉ.अर्तिका शुक्ला सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

read more: 71 हजार उपभोक्ताओं के मीटर संदिग्ध