अजमेर

Accident : अचानक फिल्मी स्टाइल में पलटी कार, हो गया ये हाल

मिट्टी का कटाव होने से पुलिया जर्जर हो गई है। मौजूदा वक्त पत्थर डालकर यहां मरम्मत कार्य चल रहा है।
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2019, 7:45 AM IST
car accident
car accident

अजमेर. फे्रजर रोड पर तेज रफ्तार कार (speedy car) पलट गई। गाय को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। इसमें चालक बाल-बाल बच गया। कार पलटने (car collpase) से मौके पर कुछ देर यातायात जाम रहा। पुलिस (police) के कार को हटवाने के बाद यातायात सुचारू हुआ।

सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र प्रथम-मदार से कार रोडवेज बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। अचानक मोड़ पर गाय (cow on road) सामने आ गई। गाय को बचाने में चक्कर चालक ने ब्रेक (break) लगाए तो कार अचानक फिल्मी स्टाइल (film style) में ऊपर उठकर पलट गई। इससे कार के चारों टायर ऊपर हो गए। चालक अंदर दब गया।

मुश्किल से निकाला बाहर

सूचना मिलते ही अलवर गेट थाना पुलिस और चेतक टीम मौके पर पहुंच गई। कार चालक अंदर फंस हुआ था। पुलिस और राहगीरों ने कार की सीधाकर (rescue operation) चालक को मुश्किल से बाहर निकाला। उसे मामूली चोटें आई हैं।

चालक हेमंत सिंह ने बताया कि वह किसी काम से मदार से जयपुर रोड जा रहा था। मोड़ पर गाय आने पर उसने ब्रेक लगाए तो कार पलट गई।

पुलिया की चल रही है मरम्मत

फे्रजर मोड़ पर खतरनाक मोड़ (road turn) है। यहां एक तरफ मिट्टी का कटाव होने से पुलिया जर्जर हो गई है। मौजूदा वक्त पत्थर डालकर यहां मरम्मत कार्य चल रहा है।

Published on: