30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
देखिए किस हद की लापहवाही, सरकार की साख पर लगा रहे बट्टा
Play video

देखिए किस हद की लापहवाही, सरकार की साख पर लगा रहे बट्टा

मुख्यमंत्री की वीसी के बाद हरकत में आया जिला प्रशासन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 6 Dec 2019, 2:51 PM IST

अजमेर. संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में किस तरह की लापरवाही बरती जा रही है, इसका नमूना जिला कलक्टर डॉ. विश्व मोहन शर्मा के निरीक्षण में सामने आया। निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट को ही नहीं पता कि उसके काउंटर में कितनी तरह की दवाइयां हैं और कितनी नहीं? अगर नहीं है तो किसकी गलती है, यह बताने में भी अधिकारी, कर्मचारी पीछे हट गए।

मुख्यमंत्री की वीसी के बाद हरकत में आया जिला प्रशासन शुक्रवार को लवाजमे के साथ जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंच गया। उन्होंने अस्पताल के औषधि भण्डार, दवा काउंटरों में पहुंचकर मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना की रिपोर्ट ली।

Read More : औचक निरीक्षण एक्सपोज: काउंटर पर 98 दवा कम, 44 चिकित्सक/कार्मिक नदारद


मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा पर ही रहा फोकस

जिला कलक्टर के निरीक्षण के दौरान पूरा फोकस मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना पर ही रहा। मेडिकल कॉलेज के औषधि भण्डार के निरीक्षण के साथ दवा काउंटर का ही निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हिदायत दी गई है कि अब दवा कम होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।