अजमेर

पुष्कर घाटी में मची चीख पुकार, बे्रक फेल होने से हुआ खतरनाक हादसा एक महिला की मौत इतने लोग घायल

पुष्कर घाटी में शनिवार दोपहर अजमेर की तरफ उतरने के दौरान ब्रेक फेल होने से लॉडिंग टेम्पो पलट गया।

less than 1 minute read
Jun 23, 2018
पुष्कर घाटी में मची चीख पुकार, बे्रक फेल होने से हुआ खतरनाक हादसा एक महिला की मौत इतने लोग घायल

अजमेर.पुष्कर घाटी में शनिवार दोपहर अजमेर की तरफ उतरने के दौरान ब्रेक फेल होने से लॉडिंग टेम्पो पलट गया। टेम्पो सवार एक महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। वहीं टेम्पो चालक व एक अन्य महिला जख्मी हो गई। घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया है।

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।पुलिस के अनुसार पहाडग़ंज क्षेत्र में रहने वाली 60 वर्षीय चन्द्रकला पत्नी भगवान सिंह पड़ोसन विद्यादेवी पत्नी मानसिंह के साथ शुक्रवार शाम को हलवाई मंगल कश्यप के काम के लिए पुष्कर गई थी। रविवार सुबह कामकाज निपटाने के बाद चन्द्रकला और विद्यादेवी लॉडिंग टेम्पो चालक खेमचन्द के साथ लौट रही थी।

पुष्कर घाटी में अजमेर की तरफ उतरने के दौरान टेम्पो के ब्रेक फेल हो गए। जिससे टेम्पो का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार टेम्पों चट्टान से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में चन्द्रकला, विद्यादेवी और चालक खेमचन्द जख्मी हो गए। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चन्द्रकला को मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलते ही घायलों व मृतका के रिश्तेदार अस्पताल में पहुंच गए।

ये भी पढ़ें

आप भी पढ़ें इन शातिर चोरों की करामात, ऑफिस से तिजोरी पर यूं किया हाथ साफ चढ़ें पुलिस के हत्थे
Published on:
23 Jun 2018 02:25 pm
Also Read
View All